निर्माणाधीन सड़क पर गति अवरोधक की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ...गीत ेश्वरी बघेल ....देखिए खास खबर..... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Monday, February 13, 2023

निर्माणाधीन सड़क पर गति अवरोधक की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ...गीत ेश्वरी बघेल ....देखिए खास खबर.....

निर्माणाधीन सड़क पर गति अवरोधक की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन: -गीतेश्वरी बघेल*


CG. Right taimes news....... 

 दूर्ग -  पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है जहां  अभी वर्तमान में उतई से पतोरा सेलूद तक मुख्य मार्ग करीब लगभग 25.किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य  प्रगति पर है। कुछ स्थानों पर सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है परंतु उतई से पतोरा, सेलुद जैसे कुछ स्थानों तक सड़क निर्माण का कार्य अभी भी जारी है। जिसमें दुर्घटनाओं का सिलसिला आये दिन बढते जा रहे हैं! विगत 4 दिनों के अंदर 2 बड़े सड़क हादसे ग्रामीण अंचल पतोरा में हुए हैं जिसमें 4 लोगों की तत्काल ही मृत्यु  हो गई है। आपको बताते चलें कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सेलूद पानी टंकी के पास रहने वाले संतोष ठाकुर( 35 वर्ष) तथा उनकी पत्नी यमुना ठाकुर (30 वर्ष) साइकिल से ऊतई जा रहे थे पीछे से आ रहे हाईवा के ठोकर मारने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि निर्माणाधीन सड़क पर ठेकेदार के द्वारा कहीं पर भी गति अवरोधक  ब्रेकर नहीं बनाया गया है जिसके चलते आए दिन दुर्घटना बढ़ते जा रहे हैं ग्रामीणों ने ये भी कहा कि छोटे - छोटे बच्चों के स्कूल आना जाना होता है, उसी मार्ग पर बड़ी-बड़ी गाड़ियों का आना जाना होता है जबकि ट्रक, हाईवा, बसे, मोटरसाइकिल जैसे वाहन बहुत ही तेज गति से चलते है! जिस पर प्रशासनिक स्तर पर वाहन चालक के ऊपर कोई भी दबाव जैसे कारवाही नहीं होता हैं जिसके चलते खामियाजा हम आम राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसका उदाहरण हम आए दिन देख रहे है,  इससे पूर्व भी पतोरा  में ही बीते बुधवार को तेज रफ्तार मालवाहक ने मोटरसाइकिल सवारियों को ठोकर मारी दुर्घटना में बोरसी स्कूल चौक निवासी वेद लाल साहू( 53 वर्ष) तथा उसके पुत्र प्रताप साहू (35 वर्ष) की मृत्यु हो गई तथा उनके छह वर्ष के बेटे अशवंत साहू घायल हो गए थे। विगत कुछ माह की यह चौथी घटना है 5 महीने पूर्व चीन के पास एक कार पलटी थी जिसमें एक युवक की मृत्यु हो गई थी गोडपेंड्री खदान के मोड़ के पास में भी आए दिन बड़े बड़े हादसे होते रहते हैं। जहां ठेकेदार की जानबूझकर कर लापरवाही के चलते आम लोगों का जिंदगी जीना दूरभर हो गया है! निर्माणाधीन सड़क पर वाहन का आना-जाना हमेशा रहता है वही निर्माणाधीन सड़क में ब्रेकर्स,गति अवरोधको के अभाव मे वाहन चालक अपनी तेज गति गाड़ी को नियंत्रित भी नहीं कर पाते हैं।


 इन्हीं गतिविधियों से अवगत कराने हेतु राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत, संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री समृद्धि सद्भावना समिति , ह्यूमन राइट्स अवेयरनेस फाउंडेशन स्टेट प्रेसिडेंट गीतेश्वरी बघेल ने श्री समृद्धि सद्भावना समिति के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम जिला  दुर्ग कलेक्टर  पुष्पेंद्र कुमार मीना को जनदर्शन में उतई ,सेलूद, पतोरा  निर्माणाधीन रोड पर गति अवरोधक के निर्माण हेतु ज्ञापन सौप कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है तथा भविष्य में होने वाली अप्रिय घटनाओं को रोकने हेतु प्रयास किया है। उत्तई पतोरा मार्ग पर आने वाले ग्रामीणों को सड़क निर्माण होने तक सावधानी बरतने हेतु आग्रह भी किया है। आम जनता का कर्तव्य है कि अपनी समस्या शासन-प्रशासन को अवगत कराएं ताकि भविष्य घटित होने वाली ,अनुमानित अप्रिय घटनाओं से बचने हेतु पूर्व ही रूपरेखा तैयार की जा सके। शासन प्रशासन का भी कर्तव्य है कि आसपास घटित हो रही समस्त घटनाओं पर अपना ध्यान आकर्षित करें तथा उसके रोकथाम हेतु प्रयास किया जाना अनिवार्य है!


Pages