पानी के लिए ग्रामीण कोसों दूर जाने को मजबूर सरकार की नल जल योजना ठप ठेकेदार दिखा रहे शासन-प्रशासन को ठेंगा.....देखिए खास खबर..... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Friday, February 24, 2023

पानी के लिए ग्रामीण कोसों दूर जाने को मजबूर सरकार की नल जल योजना ठप ठेकेदार दिखा रहे शासन-प्रशासन को ठेंगा.....देखिए खास खबर.....

पानी के लिए ग्रामीण कोसों दूर जाने को मजबूर सरकार की नल जल योजना ठप ठेकेदार दिखा रहे शासन प्रशासन को ठेंगा


CG. Right taimes news....... 

पथरिया - आने वाले समय में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए  केंद्र सरकार और राज्य सरकार विभिन्न प्रकार की योजना संचालित कर रही है! ताकि आमजन ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना ना पड़े ! उन्हीं में से सरकार की एक और योजनाओं में शामिल है जल जीवन मिशन जिसके अंतर्गत अधिकतर ग्रामों में पानी टंकी पाइप लाइन जैसे कार्य प्रगति पर हैं! जिसमें विभागीय अधिकारी एवं इंजीनियर की मिलीभगत से ठेकेदार की कई तरह की लापरवाही सामने आ रही है! जिसमें सरकार की जल जीवन मिशन की योजना विफल रही है! तथा प्रशासनिक अधिकारी ठेकेदार के ऊपर कोई भी तरह की कड़ी कार्यवाही नहीं की जा रही है तभी तो 3 सालों में अभी तक गांव में घर-घर पानी नहीं पहुंच पाई जिससे पता चलता है कि प्रशासनिक अधिकारी की मिलीभगत का संदेह जताई जा रही है! जिसका खामियाजा आमजन ग्रामीण भुगत रहे हैं! 

 *ठेकादार के पर ग्रामीणों का आक्रोश*.. 


ऐसे ही मामला पथरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत पेटूलकांपा व आश्रित ग्राम केवईया का है  जहां ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार केवईया में लगभग 60 घरों में चेंबर व पाइपलाइन  बिछाई गई है जिसमें तकरीबन 10 से 15 घरों में ही पानी सप्लाई की जा रही है बाकी घरों के महिलाओं को कोसों दूर जाकर पानी लाना पड़ता है ! उसमें भी कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है! वही पेटूलकांपा और केवईया के ग्रामीणों ने बताया कि 2019-20 में पानी टंकी का निर्माण हो चुका है! परंतु अभी तक गिने-चुने घरों में ही पानी पहुंच पाई है! बाकी घरों में कहीं सीपेज तो कहीं पाइप टूटी तो कहीं पर पाइपलाइन चेंबर ही नहीं बनी! वहीं ग्रामीणों ने यह भी कहा की हमारे यहां हेड पंप कुए की कोई व्यवस्था नहीं है और सबसे बड़ी परेशानी हमारे यहां बिजली की है अभी वर्तमान में हमारे यहां का ट्रस्फार्मार खराब हो गई है जिसमें  मवेशियों के पानी पीने के लिए नदी का पानी लाना पड़ता है! घरों मे पीने के लिए कोसों दूर जाना पड़ता है! वही ग्रामीणों ने कई तरह की समस्या कि नहीं अब देखना यह है कि इस पर विभागीय अधिकारी ठेकेदार के ऊपर किस तरह से कार्रवाई की जा सकती हैं यह एक जांच का विषय है! 

विभागीय अधिकारि ने क्या कहा.... 


वहीं विभागीय अधिकारियों ने कहा कि अभी फिलहाल टेस्टिंग चल रहा है जहां पर टूटी फूटी या कोई भी कमी पाई जाती है उस पर सुधार किया जाएगा कार्य पूर्ण करने में अभी 1 साल बाकी है 2024 तक कार्य पूर्णा कर ली जाएगी!


Pages