गणतंत्र दिवस समारोह एवं प्राथमिक शाला भवन लोकार्पण में शामिल हुई - विधायक पुन्नू लाल मोहले......
CG. Right taimes news.....
*मुंगेली* विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खुजहा में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह एवम प्राथमिक शाला भवन निर्माण में जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू जी अध्यक्षता*के रुप में शामिल हुई। व ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया! जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व खाद्य मंत्री व मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले जी शामिल हुए। अपने उद्बोधन में उन्होने कहा कि बहुत से महान पुरुषों ने अपने देश के लिए बलिदान दिया, व आज के दिन हमारे देश के जितने भी महान शहीद हुए देश के सुरक्षा के लिए प्राणों की बलिदान दिया उनको आज के दिन याद करते है उन शहीदों को हम सब नमन करते हैं हम सब प्रणाम करते हैं, और आज के दिन 26जनवरी को हमारा संविधान लागू हुआ था। इस अवसर पर गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। जिसमे अधिन दास मोहले जी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी ठाकुर जी , विधायक प्रतिनिधी लोकनाथ सिंह जी, सरपंच रंजना अशोक सिंह जी, उप सरपंच त्रिवेणी विनोद घृतलहरे जी, प्रधान पाठक श्री रूपनारायण बंजारा जी, श्री अशोक घृतलहरे जी, सोहन कश्यप जी, गोविन्द राजपुत, सुषमा बंजारे जी, राजू श्रीवास, भागीदास महिलांग जी, गियादाश खांडे जी, गौकरण खांडे जी, संतोष साहू जी, राजेश पाटले जी, शामिल हुए।
प्राथमिक शाला भवन में मुंगेली विधायक श्री पुन्नू लाल मोहले जी ,जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू जी ,व सरपंच रंजना अशोक घृतलहरे जी के द्वारा रिबन काटकर नया भवन का उद्घाटन किया। एवम पौधारोपण भी किया गया। प्राथमिक शाला नवीन भवन में लागत राशी 12.76लाख जो डीएमएफ मद से लिया गया। प्राथमिक शाला अहाता निर्माण स्वीकृत राशी 5लाख शिक्षा मद से व 5.70लाख 15वे वित्त आयोग से लिया गया। इस अवसर पर समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

