महारत्न कंपनियों भिलाई स्टील प्लांट में 25 वर्षों का कार्यकाल पूर्ण होने पर कवि दास बघेल को किया सम्मानित प्रदेश वासियों ने दी बधाईयां एवं शुभकामनाएं
CG. Right taimes news.....
भिलाई (दुर्ग):- भारत के हृदय स्थल पर स्थित छत्तीसगढ़ जो अपनी कला एवम संस्कृति के कारण भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी एक विशेष पहचान बनाती है वहीं दूसरी ओर 11 महारत्न कंपनियों में से एक भिलाई इस्पात संयंत्र भी हमारे छत्तीसगढ़ में ही स्थित है यह सम्पूर्ण देशवासियों के लिए अत्यंत ही गर्व का विषय है। सेल की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में भिलाई स्टील प्लांट के 729 कर्मचारियों को दीर्घ सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। जिसमे कविदास बघेल का भी सम्मान किया गया। बता दे कि कविदास बघेल भिलाई इस्पात संयंत्र में एक कर्मचारी होने के साथ साथ समाज सेवा के क्षेत्र अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। दीर्घ सेवा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन ई डी वर्क्स सभागार में संपन्न हुआ ,जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सी. जी.एम. सरकार एवम सी.जी .एम. सर्विस(टी. एन. डी) मालिक उपस्थित रहे। जिसमे 5 विभागो के कर्मचारियों को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। जिसमें कविदास बघेल के साथ साथ पंकज अग्रवाल, कपूर ,संतराम नेताम,लखनलाल ,भोलाराम पटेल, सखाराम, गजेंद्र देशमुख,रामकुमार ,उदय सिन्हा, कृष्णा राव , गणेश, जय बहरा, कौशिक,दीपक विश्वास, शिव कुमार, परमानंद, संतोष , भारती, इजराइल , प्रवीण मांड़िकर,अशोक त्रिपाठी, राज कुमार चतुर्वेदी, सुरेश, नवलेश, डोमन, प्रीतम प्रकाश सोनी, अशोक पटेल ,आनंद,सब्बीर तथा अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। भिलाई इस्पात संयंत्र के निर्देशक प्रभारी अनिर्बान दास ने सभी कर्मचारियों के उनके 25 वर्ष पूर्ण होने के लिए बधाई प्रेषित की।
