कृषक सम्मान समारोह,में पहुंचे राजेन्द्र शुक्ला किसानों ने पुष्पहार से किया सम्मान*....
CG. Right taimes news....
पथरिया - विकासखण्ड पथरिया के ग्राम पंचायत मुंडादेवरी में कृषक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के किसानों समेत कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कृषि उपज मंडी बिलासपुर के अध्यक्ष एवं बिल्हा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला के आगमन पर ग्रामीणों ने डीजे और पटाखो के साथ भव्य स्वागत किया और ज़िंदाबाद के नारे लगाते हुए कार्यक्रम स्थल तक लाये। जहाँ गाँव की महिलाओं ने भी श्री शुक्ला को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुंडादेवरी समेत क्षेत्र के किसान भाई बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिन्हें पुष्पहार पहना कर उनका सम्मान किया गया। जय जवान जय किसान के उद्घोष के साथ राजेन्द्र शुक्ला ने उपस्थित लोगों को संबोधित करना शुरू किया। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी सेवा अन्नदाताओं की सेवा होती है। प्रदेश में किसानों की सेवा करने का कार्य एक किसान का बेटा ही कर सकता है और आज भूपेश बघेल अपने किसान पुत्र होने का दायित्व पूरा कर रहे है। छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं में सबसे पहली प्राथमिकता किसानों को ही दी जा रही है।
राजेन्द्र शुक्ला ने कांग्रेस सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए उपस्थित लोगों को योजनाओं से लाभान्वित होने की बात कही।
कार्यक्रम के बाद राजेन्द्र शुक्ला में ग्राम के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ से भी मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना । उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को मार्गदर्शक बताते हुए पार्टी का आधार स्तम्भ कहा और आगामी विधानसभा चुनाव में बिल्हा में भी कांग्रेस प्रत्याशी के जीत का संकल्प कराया।
ईस अवसर पर जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष जयप्रकाश लोधी , जनपद सदस्य रवि वर्मा, चंद्रप्रकाश नवरंग , कोकड़ी जनपद सदस्य , ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकेश मीरी, मुन्ना कौशिक, आकाश दिव्य सहित ग्राम के पंच रामु सिंह राजपूत, प्रतिनिधि महेन्द्र राजपूत, शिवप्रसाद पाल, रोशन लाल राजपूत, गया प्रसाद नेताम, पूषउ निषाद, दीपक मरावी, भगवात निषाद, मोतीलाल राजपूत, राधे राजपूत, रामु मरावी, नरेन्द्र नेताम और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
