हरि कीर्तन से आध्यात्मिक शक्ति एकत्रित होती हैं ...शीलू साहू ....देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, December 17, 2022

हरि कीर्तन से आध्यात्मिक शक्ति एकत्रित होती हैं ...शीलू साहू ....देखिए खास खबर......

हरी कीर्तन से आध्यात्मिक शक्ति एकत्रित होती है - शीलू साहू*


CG. Right taimes news...... 

*मुंगेली/* प्रभात फेरी समिति द्वारा ग्राम पंचायत चारभाठा में आयोजित अखंड हरि कीर्तन कार्यक्रम में *जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू जी* शामिल हुई। श्री विष्णु जी का छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही 5000 प्रभात फेरी समिति को सहयोग राशि प्रदान किया। वही अलग - अलग मंडल की ओर से एक से बढ़कर एक सुर लय और ताल के साथ भजन गाए गए।  शीलू साहू ने कहा की " हरि " मनुष्य यदि मुंह से स्पष्ट भाषा में उच्चारण कर कीर्तन करता है उससे उसका मुख पवित्र होता है कान पवित्र होते हैं शरीर पवित्र होता है और इन सब के पवित्र होने के फलस्वरूप आत्मा भी पवित्र होती है कीर्तन के फल स्वरुप मनुष्य इतना पवित्र हो जाता है कि वह अनुभव करता है जैसे उसने अभी-अभी गंगा स्नान किया हो भक्तों के लिए गंगा स्नान का अर्थ हुआ सदा कीर्तन यदि लोग मिल जुलकर कीर्तन करते हैं तब उन लोगों की मात्र शारीरिक शक्ति ही एकत्रित होती है ऐसी बात नहीं है। उनकी मिलित मानस शक्ति भी एक ही भावधारा में एक ही परम पुरुष से प्रेरणा प्राप्त कर एक ही धारा में एक ही गति में बहती रहती है, इसलिए मिलित जड़ शक्ति और मिलित मानसिक शक्ति इस पंचभौतिक जगत का दुख कलेश दूर करती है। हरी कीर्तन से नई पीढ़ी के बच्चो को भी सिख मिलता है और इस आधुनिकता की दौर में भी बच्चे संस्कारवान बनते है। इस अवसर पर शंकर सिंह ठाकुर, लक्ष्मी ठाकुर, लव कुमार साहू, धर्मेंद्र सिंह, बल्लू सिंह, पोषण सिंह, चिम्मन सिंह, नोहर साहू, शंकर साहू, भानु साहू, गुलाब सिंह, गणेश सिंह, छत्रपाल सिंह, नंदू सिंह, अशोक सिंह, महेंद्र साहू, सीपत सिंह, संतोष सिंह, गायत्री प्रसाद साहू, रघुनाथ सिंह, भानु सिंह, यशवंत साहू, धन सिंह, रामभजन साहू एवम् समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहें।।


Pages