छत्तीसगढ़ साहू समाज को आगे लाने युवाओं की भूमिका जरूरी कहा - राजेंद्र शुक्ला...देखिए खास खबर..... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, November 2, 2022

छत्तीसगढ़ साहू समाज को आगे लाने युवाओं की भूमिका जरूरी कहा - राजेंद्र शुक्ला...देखिए खास खबर.....


*छत्तीसगढ़  साहू समाज को आगे लाने युवाओं की भूमिका ज़रूरी - राजेंद्र शुक्ला*....... 


CG. Right taimes news... 

पथरिया -  बुधवार के दिन तहसील साहू समाज पथरिया द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे तहसील साहू समाज पथरिया के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियो ने अपने पद और कर्तव्यों की शपथ ली और समाज के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। 

कार्यक्रम की शुरुवात भक्त माता कर्मा की आरती करते हुए की गई। कर्मा माता और राजिम माता में  छायाचित्र में माल्यार्पण करते हुए अतिथियो ने क्षेत्र के खुशहाली की कामना की। इसके बाद साहू समाज के लोगो द्वारा अतिथियो का स्वागत किया गया। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिलासपुर संसद पार्टी गतिविधियो के चलते कार्यक्रम में नही आ सके ।वही कार्यक्रम की अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू ने की। 

उपस्थित अतिथियो ने अपने उद्बोधन में समाज की प्रगति और एकजुटता को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किया।  

पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू ने नवीन पदाधिकारियो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से ही समाज के एकजुटता और समरसता का संचार होता है। समाज मे सभी लोगो को अपनी सहभागिता निभाते हुये समाज कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए । थानेश्वर साहू ने बताया कि प्रदेश के मुखिया ने मुंगेली प्रवास के दौरान पथरिया साहू समाज के भवन हेतु 20 लाख प्रदान किये है ,जिसके लिए उनका आभार व्यक्त किया।  

समाज को आगे लाने युवाओं की भूमिका ज़रूरी - राजेन्द्र शुक्ला*

   कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि उपज मंडी बिलासपुर के अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला उपस्थित रहे । उन्होंने आयोजन के लिए सामाजिक लोगो को बधाई दी और अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि किसी भी समाज को आगे ले जाने और नवाचार के लिये युवाओं की भूमिका अतिआवश्यक होती है।  युवाओं की भागीदारी से ही समाज को नई दिशा मिलती है।  राजेन्द्र शुक्ला ने साहू सामाज की एकता और संगठन की सराहना करते हुए समाजहित में हरसंभव मदद करने की बात कही।

वही विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक , मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले , पूर्व विधायक तोखन साहू , जिला सदस्य जागेश्वरी वर्मा नगर अध्यक्ष पथरिया ग्वालदास अनंत कैम्पा सदस्य वशिउल्लाह शेख , जिला साहू समाज अध्यक्ष पुहुप राम साहू , संरक्षक भरत लाल साहू , तहसील अध्यक्ष रामकुमार साहू , नगर पार्षद दीपक साहू ,बबला साहू , कृष्ना साहू ,डब्बू साहू यशवंत साहू ,योगानंद साहू , सियाराम साहू , बंशी साहू , लेखराम साहू , सुखराम साहू ,रमेष साहू , भीखम साहू बुधारी साहू , सूरज साहू , राजेन्द्र साहू समेत जनप्रतिनिधिगण एवं सामाजिक लोग उपस्थित रहे।


Pages