पथरिया से देवचरण जोशी की खास रिपोर्ट
" वृक्षों को हम नहीं, हमें वृक्षों की जरूरत है " पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार राजपूत
मुंगेली - पथरिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बेलखुरी में स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के युवाओं द्वारा लगातार वृक्षारोपण के प्रति लोगो को जागरूक करते रहते हैं। साथ ही गुरुवार की सुबह ग्रामीणों के साथ मिलकर यूथ क्लब के सदस्यों ने तालाब कि मेड़ में छायादार, आक्सीजन युक्त आम और पीपल का वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण के बाद स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के सदस्य दौलत सिंह राजपूत ने कहा कि चलों साथियों हम सभी ऐसे ही खूब वृक्ष लगाते हैं इस मातृभूमि का मान बढ़ाते हैं, शुद्ध हवा, उच्च जलस्तर को पुनः बढ़ाते हैं,पर्यावरण के अस्तित्व को सब मिलकर बचाते हैं। वही पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार राजपूत के द्वारा सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की आग्रह करते हुए कहा कि आज भी कुछ लोग वृक्षारोपण के प्रति गंभीरता ना लेना, हमारे पर्यावरण के लिए चिंता का विषय है। प्रकृति के साथ खिलवाड़ ऐसे ही रहा तो अंत निकट और निश्चित है क्योंकि वृक्षों को हम नहीं, हमें वृक्षों की बहुत जरुरत है ! इस अवसर पर गौकरण यादव, राजेश सिंह राजपूत, मोहन राजपूत, शिवशंकर राजपूत, योगेश्वर राजपूत, काशीराम राजपूत, विनय कुमार, दौलत सिंह राजपूत, सुरेश कुमार राजपूत व धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे।
