जनपद सदस्य की सोच से प्राथमिक स्कूल की बदली तस्वीर ...देखिए खास खबर... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, August 2, 2022

जनपद सदस्य की सोच से प्राथमिक स्कूल की बदली तस्वीर ...देखिए खास खबर...

युवा जनपद सदस्य की सोच प्राथमिक स्कूल की बदली तस्वीर.. सत्या लहरे.... 


CG. Right taimes news

  पथरिया - कहते है शिक्षा से ही समाज की तस्वीर बदल सकती है.शिक्षा ही समाज का आधार स्तंम्भ माना जाता है,परन्तु इसके लिए जरूरी है शिक्षा के मंदिर स्कूलों में बच्चो को वैसा माहौल और शिक्षा का स्तर में सुधार की आवश्यकता है इसी क्रम में 


जनपद पंचायत पथरिया क्षेत्र 07 के युवा जनपद सदस्य सत्य प्रकाश लहरे ने ,ग्राम बैजना में जर्जर  हालत हो चुके प्राथमिक शाला भवन को मरम्मत जीर्णोद्धार करा करके स्कूलों के में टाइल्स पत्थर लगा कर सफाई कर कमरों  के अंदर बाहर सुंदर  रंगरोगन एवं,बैठने के लिए फर्नीचर, पीने के पानी वाटर कूलर,व सभी कमरों में सीसी कैमरा लगाया गया है.आने वाले समय मे स्कूल चेकर टाईल्स का काम भी कराने की बात कही. उन्होंने बताया कि जनपद सीईओ के सामने का उन्होंने इस कार्ययोजना को उन्होंने रखा.जिस पर सीईओ द्वारा भी मदद् किया गया एवम ग्राम पंचायत सरपंच एवम ग्राम वाशियो के सहयोग से इस कार्य को कराया गया व शिक्षा के प्रति ग्राम वाशियो को जागरूक रहने की अपील भी उन्होंने किया


Pages