सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की स्पेशल रिपोर्ट
स्वाधीनता के 75 वे अमृत महोत्सव पर युवा चला रहे हर घर तिरंगा अभियान
पथरिया- आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के तहत देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान का आगाज किया था, जिसको देखते हुए नेहरू युवा केन्द्र जिला मुंगेली (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के पथरिया ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न गांवों में नेशनल यूथ वालेंटियर कुशाल यादव के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान जारी है जिसके तहत 13 से 15 अगस्त तक सभी के घरों में तिरंगा फहराया जाना है, यूथ वालेंटियर कुशाल यादव ने बताया कि आजादी के 75 वे वर्षगाँठ पर हमारे देश के स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों के बलिदान देने वाले वीर शहीदों को स्मरण हेतु हर घर तिरंगा लगाने गावो, कस्बो, पारा, मोहल्लों में लोगो को जागरूक कर रहे है जिसमें शनिवार को ग्राम पंचायत पड़ियाईन व शासकीय विरांगना अवन्ति बाई लोधी महाविद्यालय पथरिया में युवा छात्रों के संग स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के युवाओं के साथ ग्राम व महाविद्यालय परिसर में तिरंगा देकर 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लगाने प्रेरित किया इस अवसर पर लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त किया जहाँ स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब पथरिया के संयोजक अजय यादव ने बताया कि स्वाधीनता के 75 वे वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण है जहाँ पूरे विश्व मे भारत का गौरव बढ़ा है और आज का युवा देश के लिए कुछ करना चाहता है, और देश के थोड़े से भी काम आ जाये वही बड़ी बात है, एवं क्षेत्र के नागरिको से आग्रह किया कि वे अपने घरों मे तिरंगा लगाएं, इन अवसर पर लोकेश साहू, रविन्द्र बघेल, योगानंद साहू, लक्की यादव, रिंकू विश्वकर्मा, श्रेयांश यादव, आयुष यादव, मयंक यादव,गुलशन एवम अन्य मौजूद रहे!!
