लीलावती राजपूत के हथियारों को लेकर होगा पथरिया थाना का घेराव SDM. को सौंपा ज्ञापन.. देखिए खास खबर.. - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, July 9, 2022

लीलावती राजपूत के हथियारों को लेकर होगा पथरिया थाना का घेराव SDM. को सौंपा ज्ञापन.. देखिए खास खबर..

 लीलावती राजपूत के हथियारों का गिरफ्तारी नहीं होने पर,होगा पथरिया थाना का घेराव SDM को सौपा ज्ञापन.. 


CG right taimes news

 पथरिया : थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गंध दो बारी की बात है 3 साल पहले लीलावती राजपूत नाम लड़की का विवाह ग्राम पंचायत नंगपुरा से ग्राम अमलिकापा  गई थी, लीलावती की शादी सन 2019 में योगेश कुमार राजपूत के साथ हुई लीलावती राजपूत योगेश कुमार राजपूत के साथ लगभग 1 साल जीवन यापन अच्छे से की और निभाई फिर समय बीतने के बाद लीलावती राजपूत को  उनके पति ,सास, ससुर और जेठ के द्वारा मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहें और साथ में दहेज के रूप में समान एवं ₹100000 की मांग करते रहे ,सारी घटना को जब लीलावती राजपूत अपने मायके में आती थी तब अपने मायके की घर वालो को सब बताती थी यही प्रक्रिया लगभग 2 साल तक चलता रहा साथ में लीलावती राजपूत के साथ मारपीट गाली गलौज एवं  मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा इसी आवेश में आकर के लीलावती राजपूत ने  19/05/2022 को अपने घर में ही जहर खा ली जिनके इलाज के दौरान 7 /06/ 2022 समय 9:40 बजे में निधन हो गया।


इस घटना की पूरी जानकारी लीलावती के भैया के द्वारा छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति उत्थान संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सतनामी को दी सतनामी ने संज्ञान में लेते हुए थाना पथरिया में जाकर आरोपियों के उचित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार करने की थाना प्रभारी पथरिया को कहा गया 15 दिन बीत जाने के बाद किसी प्रकार का कार्यवाही नहीं होने पर पुनः राजकुमार सतनामी एवं उनकी टीम के द्वारा 12 जुलाई 2022 को थाना घेराव करने की पुलिस प्रशासन पथरिया को एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पथरिया प्रिया गोयल से अनुमति मांगा। वही राजकुमार सतनामी ने कहा तत्काल रुप से 12 जुलाई के पहले आरोपियों के ऊपर उचित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया जाए अन्यथा थाना घेराव एवं उग्र आंदोलन करने के लिए हम सब तैयार हैं।


 *अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रिया गोयल*

पथरिया SDM आरोपियों के ऊपर तत्काल रुप से कार्यवाही की जाएगी थाना घेराव बंद कीजिए हम लोग लीलावती राजपूत के साथ हैं आने वाले 14 जुलाई तक कार्यवाही की जाएगी कही


 **थाना प्रभारी पथरिया मालाकार* 

ने कहा लीलावती राजपूत जी की तीसरी डायरी हमें प्राप्त हो गई है तत्काल रुप से आरोपियों के ऊपर उचित कार्रवाई की जाएगी साथ में थाना घेराव एवं प्रदर्शन को रोक लगाने के लिए कहा गया।

*


Pages