पदभार ग्रहण में बधाई देने पहुंचे नगर के जनप्रतिनिधि..आभार व्यक्त किया - राजेश शुक्ला - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, July 9, 2022

पदभार ग्रहण में बधाई देने पहुंचे नगर के जनप्रतिनिधि..आभार व्यक्त किया - राजेश शुक्ला

 राजेन्द्र शुक्ला के पदभार ग्रहण में बधाई देने पहुँचे नगर के जनप्रतिनिधि........ 

C.G. Right taimes news

पथरिया -  शुक्रवार के दिन बिलासपुर तोरवा मंडी प्रांगण में मंडी बोर्ड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।  इस अवसर पर नगर पंचायत पथरिया के जनप्रतिनिधि भी बधाई देने पहुँचे।  जहाँ राजेन्द्र शुक्ला को बुके भेंट कर उनके अग्रिम राजनीतिक जीवन की शुभकामनाएं दी। नगर के जनप्रतिनिधियों ने बताया कि क्षेत्र के नेता को नई जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओ में नवीन जोश का संचार हुआ है , जो आगामी विधानसभा चुनाव में लाभप्रद होगा।  इस अवसर पर पथरिया नगर पंचायत अध्यक्ष ग्वालदास अनन्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजा ठाकुर ,जिला उपाध्यक्ष नेतराम साहू,  प्रतिनिधि मनोज निषाद ,एल्डरमेन कमलनारायण द्विवेदी , पार्षद दीपक साहू , पूर्व पार्षद ओंकार यादव , नवीन जायसवाल,पिलेश्वर वर्मा ,युगल वर्मा ,दामोदर साहू, मनीराम नेताम ,संतोष पातले ,ज्ञानदास दिवाकर ,सुनील वर्मा समेत नगर के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Pages