क्षतिग्रस्त सड़क से प्रतिदिन लोगो को हो रही परेशानी लोक निर्माण विभाग की भारी लापरवाही...... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Monday, July 18, 2022

क्षतिग्रस्त सड़क से प्रतिदिन लोगो को हो रही परेशानी लोक निर्माण विभाग की भारी लापरवाही...... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 

क्षतिग्रस्त सड़क से प्रतिदिन लोगो को हो रही परेशानी लोक निर्माण विभाग की भारी लापरवाही

पथरिया - नगर में लोक निर्माण विभाग की उदासीनता चरम पर है । तखतपुर रोड और सरगांव रोड को जोड़ने वाला नगर का मुख्य मार्ग महीनों से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है, जिससे लोगो को आवाजाही में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सबसे अहम बात यह है कि इस मार्ग में लगभग समस्त विभागों के ब्लॉक मुख्यालय स्थित है। जहाँ सभी विभाग प्रमुखों का प्रतिदिन आवागमन होता है। इसके बावजूद भी महीनों से क्षतिग्रस्त पड़ा यह सड़क किसी बड़ी दुर्घटना में इंतज़ार में ज्यो का त्यों पड़ा हुआ है। 

          इस सड़क की सबसे ज्यादा बदहाली एसडीएम कार्यालय के पास ही है। मुख्य मार्ग से महिला बाल विकास विभाग की ओर जाने वाली सड़क इतनी ज्यादा खराब हो चुकी है कि यहाँ से पैदल जाने वाले राहगीरों को भी सतर्क होकर गुजरना पड़ता है।  


आये दिन हो रहे हादसे

            विदित हो कि नगर के अटल चौक से लेकर सरगांव मार्ग तक गई हुई इस सड़क की चौड़ाई औसतन कम है । और अब इस सड़क में हुई डामरीकरण बहु धीरे धीरे कट कर और भी सकरी हो चुकी है। प्रतिदिन उस सड़क पर कोई न कोई हादसे का शिकार ज़रूर होता है। अभी बरसात के दिनों में समस्याएं और भी बढ़ जाती है। जहाँ एक ओर सड़को में कीचड़ और दूसरी तरफ गौ माताओं के बैठे होने की वजह से बाइक सवार लोग लड़खड़ाते गिरते नज़र आते है। वही चार पहिया वाहन को यहाँ से गुजरने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है।


150 गाँव के लोगो का होता है आना जाना

     इस मार्ग पर एसडीएम, तहसील ,जनपद ,बीईओ, जिला सहकारी बैंक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महिला बाल विकास जैसे प्रमुख विभागों का मुख्यालय स्थित है इस कारण इसी सड़क से ब्लॉक के लगभग 150 गाँवो के लोगो का आना जाना होता है और सकरी सड़क होने की वजह से सबको परेशानियां उठानी पड़ती है।एक ट्रक भी आ जाये तो दूसरी गाड़ी निकलने में मसक्कत करना पड़ जाता है।


क्या कहते है जनप्रतिनिधि-

 वार्ड 11 में यह सड़क स्थित है जिसके पार्षद दीपक साहू का कहना है कि मेरे द्वारा लोक निर्माण विभाग एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को पौसरी प्रवास के दौरान ज्ञापन सौंपा गया है और सड़क चौड़ीकरण सह निर्माण की मांग भी की रखी गयी है ,जिसपर मंत्री जी ने भी जल्द निर्माण कार्य का आश्वाशन दिया था औऱ इसकी स्वीकृति भी दे दी है ।  


क्या कहते है अधिकारी-

लोकनिर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता मुरारी लाल शर्मा ने कहा कि उक्त सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है ,जिसका बरसात के बाद निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। वर्तमान में व्यवस्था बनाने के लिए सड़क की शीघ्र मरम्मत की जाएगी।


Pages