अवैध शराब ले जाने वाले युवक को पथरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार....देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Sunday, July 24, 2022

अवैध शराब ले जाने वाले युवक को पथरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार....देखिए खास खबर

  सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 

अवैध शराब ले जाने वाले युवक को पथरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार 


CG. Right taimes news

पथरिया - मोटरसाइकिल से 35 पाव अवैध देशी शराब लेकर जा रहे व्यक्ति को पुलिस की  टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।पथरिया पुलिस से  मिली जानकारी के अनुसार एक  युवक के  द्वारा  अपने मोटरसाइकल में  35 पाव अवैध देशी शराब को  गांव में अवैध तरीके से बिक्री करने के लिए ले जा रहा था । तभी  पुलिस द्वारा ग्राम झुलनकला के बाधा तालाब के पास आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया । आरोपी हिरालाल साहू के पास एक नीले रंग की थैला में 35 पाव देशी अवैध शराब के साथ मोटरसाइकल  सीजी 11 सीडी 5847 को जप्त कर थाना पथरिया लाया गया ।  अवैध शराब की कीमत लगभ 2800 रुपये है । आरोपी के ऊपर धारा 34(2) ,59,क आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।इस कार्यवाही में एएसआई कृष्णपाल जायसवाल , आरक्षक रवि डाहीरे , आरक्षक धर्मेंद्र यादव , अभिजीत ठाकुर , अस्वनी पुरबिया , शामिल रहे ।


Pages