कन्हैया लाल के हत्यारों को फाँसी देने की मांग को लेकर सर्व हिन्दू समाज व विहिप ने किया पथरिया नगर बन्द ..... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, July 2, 2022

कन्हैया लाल के हत्यारों को फाँसी देने की मांग को लेकर सर्व हिन्दू समाज व विहिप ने किया पथरिया नगर बन्द ..... देखिए खास खबर


सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 

 कन्हैया लाल के हत्यारों को फाँसी देने की मांग को लेकर सर्व हिन्दू समाज व विहिप ने किया पथरिया नगर बन्द 



पथरिया- राजस्थान के उदयपुर में आतंकवादी मानसिकता वाले जिहादियों के द्वारा टेलर कन्हैया लाल के निर्मम हत्या कर दिया था, जिसके विरोध में 2 जुलाई शनिवार को पूरा प्रदेश के साथ नगर पंचायत पथरिया भी पूर्ण रूप से बंद रहा, यह बन्द सर्व हिन्दू समाज, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नेतृत्व में किया गया,

बन्द के एक दिन पूर्व हिन्दू समाज के लोगो ने नगर व्यापारी संघ से समर्थन मांगा जिसमे नगर व्यापारी संघ ने बन्द का समर्थन करने का ऐलान कर दिया गया, शनिवार सुबह से ही सर्व हिन्दू समाज के लोग सब स्टैंड में इक्क्ठा होने लगे लेकिन उनको बन्द करने के लिए ज्यादा मेहनत नही करनी पड़ी, नगर के व्यापारियों ने अपना दुकान पूरे दिनभर बन्द रखा और कन्हैया लाल के हत्यारों को फाँसी देने की मांग कर महामाया गेट के सामने नारेबाजी की, शाम होते-होते एक बार फिर से विहिप व सर्व हिन्दू समाज के लोग नगर के बस स्टैंड में इक्क्ठा होने लगे और कन्हैया लाल के आरोपियों का पुतला दहन किया, साथ ही आवाहन किया कि ऐसे कृत्य दोबारा नही होने चाहिए जिहादी कट्टरवाद मानसिकता वाले लोगो की धरपकड़ कर सजा दिया जाए, कही न कही ऐसे कट्टरतावाद को पाकिस्तान द्वारा बढ़वाया दिया जा रहा है ऐसे में इनको बड़ी से बड़ी सजा देने की मांग किया गया!

वही हत्या के आरोपी रियाज अख्तरी, गौस मोहम्मद सह आरोपी मोहसिन और आसिफ को फाँसी की सजा देने की राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से मांग की, इस मौके पर पथरिया बन्द का समर्थन नगर व्यापारी संघ के साथ विभिन्न राजनीतिक सामाजिक संगठनों ने दिया!


सर्व हिन्दू समाज व विहिप ने धन्यवाद ज्ञापित किया- 


नगर बन्द पूरे समय तक सफलतापूर्वक स्वस्फूर्त बन्द रहा व्यापारियों ने पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान किया जिसको लेकर सर्व हिन्दू समाज व विहिप ने नगर व्यापारी संघ, समस्त व्यापारियों व नगरवासियों का सफलतम नगर बन्द में सहयोग करने के लिए आभार धन्यवाद ज्ञापित किया!


Pages