छत्तीसगढ़ जलेश्वरी गेंदले (सहायक शिक्षक ) को मिला डॉक्टर बी. आर. अम्बेडकर साहित्य सृजन सम्मान 2022*
CG. Right taimes news
पथरिया - "बोधिसत्व बाबा साहेब " मासिक पत्रिका के स्थापना दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन का आयोजन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ उद्यान प्रेक्षागृह 2सप्रू मार्ग लखनऊ में दिनांक 19 जून 2022 दिन रविवार को आयोजित किया गया। जिसमें पथरिया निवासी सहायक शिक्षिका जलेश्वरी गेंदले को ""डॉक्टर बी .आर .अंबेडकर साहित्य सृजन सम्मान ""से सम्मानित किया गया श्रीमती जलेश्वरी गेंदले शासकीय प्राथमिक शाला लौदा विकास खंड पथरिया, जिला मुंगेली में सहायक शिक्षक एलबी के पद पर कार्यरत है उनका साहित्य लेखन में विशेष रूचि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं बहुजन वैचारिकी पर केंद्रित रहता है उनकी कई लेख व कविता विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है। जिसमें विवेक एक्सप्रेस हिंदी सप्ताहिक पत्रिका मुंबई, प्रबुद्ध विमर्श यूपी, इंदौर समाचार, समतावादी कलमकार साहित्य शोध संस्थान, भारत मासिक पत्रिका ,"शोषण के विरुद्ध "काव्य संग्रह एवं बोधिसत्व बाबा साहेब टुडे मासिक पत्रिका लखनऊ, संवाद शक्ति मुंबई ,में प्रकाशित हो चुकी है ।
उक्त कार्यक्रम में देश विदेश एवं अनेकों प्रदेशों के साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय कवियों, कलमकारों , रचनाकारों साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया था। उक्त आयोजन में छत्तीसगढ़ के प्रोफ़ेसर डॉ .जी .सी .भारद्वाज ,बी.पी . टोंडर, हरीश पांडाल ,प्रदीप बंजारे भी आमंत्रित किए गए थे ।
उक्त आयोजन के उद्घाटन करता- न्यायमूर्ति खेमकरण( पूर्व न्यायाधीश इलाहाबाद हाईकोर्ट ),
अध्यक्षता- श्री राम रतन प्रसाद (पूर्व सहायक निदेशक रेशम विभाग) ,
मुख्य अतिथि- श्रद्धेय सूखालाल भारती (आईएएस , विशेष सचिव आयुष उत्तर प्रदेश शासन)
विशिष्ट अतिथि- श्रद्धेय डॉ पूरन सिंह (वरिष्ठ साहित्यकार दिल्ली)
मुख्य वक्ता -डॉक्टर बी.पी .अशोक (आईपीएस, पी.पी. एस. ),
कार्यक्रम का संचालक- नानक चंद ब्यूरो चीफ एवं
आयोजक- ज्ञान प्रकाश जख्मी जी (संपादक बोधिसत्व बाबा साहेब टुडे पत्रिका) रहे।

