वर्तमान में संगठन की मजबूती को लेकर जोन कमेटी का बैठक संपन्नः
मस्तुरी। कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक विचार को लेकर आज दिनांक 7जुलाई 2022 को प्रदेश अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम के निर्देश जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी के दिशानिर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नागेंद्र राय ने पचपेड़ी स्थित विश्राम ग.ह में जोन अध्यक्ष व पदाधिकारीयों की बैठक बुलाई।ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने कहा मौजूदा परिस्थितियों में संगठन का मजबूत होना पार्टी हित के लिए बहुत आवश्यक है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है।
कांग्रेस पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है। प्रयास रहेगा जो पदाधिकारी, कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर लोकप्रिय होगा उसी कार्यकर्ता को चुनाव के आधार पर चयनित करने का प्रयास किया जाएगा,मस्तुरी ब्लॉक में कांग्रेस का एक मजबूत संगठन है। पार्टी के कार्यकर्ता पूरे ब्लॉक के प्रत्येक गांव में मिल जाएंगे।
सभी जोन अध्यक्षों को प्रदेश कमेटी के निर्देश पर प्रत्येक माह के 7 तारीख को अपने अपने जोन में सेक्टर व बूथ की संगठनात्मकरूप से बैठक करना और बैठक में शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जन जन तक पहुचाना बैठक की मुख्य विषय होना व सामुहिक फोटोज ब्लॉक कांंग्रेस कमेटी को भेजने को निर्देशित किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी जोन अध्यक्षों ने अपनी अपनी विचारधारा प्रगट किया और संगठन मे मजबूती बनाए रखने संकल्प लिया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी की बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय सहित ब्लॉक उपाध्यक्ष लक्ष्मी भार्गव, उदय भार्गव, महामंत्री पुतन दुबे,डाक्टर आर.के वर्मा, जोन अध्यक्ष दिनेश शर्मा, ताराचंद वर्मा, ब्रह्मदेव सिंह,नारद रजक,अमृत राठौर, कांति भारद्वाज,परसराम, राजकुमार राजू चंदेल,दुजराम बंजारे, दीलिप पटेल,धनेष बांधें, चंदराम साहू,शाबिर खान, मुरली मधुकर,तीरथ राम,कलेशराम,कार्तिक राम उपस्थित रहे।
