भाजपा ने संस्थापक सदस्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मनाया जन्मोत्सव
CG right taimes news
*मुंगेली/* भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म उत्सव जिला भाजपा कार्यालय में सांसद अरुण साव, जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक के विशेष उपस्थिति में मनाया गया। जिसमे *जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू* सामिल हुई। वही भारतमाता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री पं. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर तथा माल्यार्पण एवम् श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। वही सांसद अरुण साहू ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने राष्ट्रवादी सोच और उन्नत,प्रगतिशील अखंड भारत के लिए कार्य किया। कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने धारा 370 को समाप्त करने के लिए प्रयास करते हुए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। हम सब ऐसे महापुरुष की पार्टी के कार्यकर्ता हैं यह गर्व की बात है। इसी दौरान प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, द्वारिका जायसवाल, नगर भाजपा अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह, शिव प्रताप सिंह, प्रदुमन तिवारी, सुनील पाठक, प्रदीप पाण्डेय, कोटुमल, संजय गोस्वामी, विनोद यादव, जीवन पटेल, सुनील लखवानी, यश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
