सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ तीन दिवसीय करेगी धरना प्रदर्शन*
मुंगेली // प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओ ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर 07 जुलाई से 09 जुलाई तक तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी। धरना प्रदर्शन नवा रायपुर में कोविड-19 के नियमो का पालन किया जाएगा। जारी मांग पत्र के अनुसार शासकीय कर्मचारी घोषित कर कलेक्टर दर को पूर्ण करने की मांग और सामाजिक सुरक्षा के रूप में मासिक पेंशन तथा समूह बीमा योजना हेतु नीति निर्धारित कर इसको लागू करने, साथ ही सेवानिवृत मृत्यु होने पर कार्यकर्ताओं को 05 लाख एवं सहायिकाओ को 03 लाख राशि एकमुश्त भुगतान करने की मांग की है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के जिलाध्यक्ष प्रमिला ठाकुर ने बताया कि
विगतदिनों 47 डिग्री भीषण गर्मी में भी हड़ताल कर अपनी मांग रखी थी। लेकिन शासन ने मांग को ना ही गंभीरता से लिया ना कोई भी सकारात्मक पहल किया।

