पुत्र के समाज सेवा की भावना देख पिता ने कीया रक्तदान..... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Sunday, July 31, 2022

पुत्र के समाज सेवा की भावना देख पिता ने कीया रक्तदान..... देखिए खास खबर

 रिपोर्टर - राजकुमार अग्रवाल

 जिला- महासमुन्द

पुत्र के समाज सेवा की भावना देख पिता ने कीया रक्तदान

सराइपाली - समाज में ऐसे बहुत कम परिवार होते हैं जहाँ पिता और पुत्र के बीच दोस्त जैसा संबंध होता है, जहाँ बहुत सारे परिवार ब्लड डोनेशन को लेकर तरह तरह की बातें करते हैं, वहीं एक ऐसा परिवार भी है जहाँ पुत्र के जन सेवा की भावना को देख कर पिता कहता है.. "बेटा एबी पॉजिटिव ब्लड की जरुरत पड़े तो मुझे बताना" सुर्खियों में निहित फुलझर ब्लड फाउंडेशन के संचालक धनुर्जय साव और उनके पिता मोहित साव जी ग्राम जोगीडीपा (सरायपाली) ये वही परिवार है जहाँ रक्तदान को लेकर परिवार के सभी सदस्य जागरूक है, धनुर्जाय साव जी फुलझर फाउंडेशन के नेतृत्व में अब तक हजार से भी अधिक जरूरमंद मरीजो को रक्त उपलब्ध करवा चुके है और हर 3 महीने के अंतराल में रक्तदान करते हैं, इस पिता-पुत्र के संबंध की चर्चा पूरे फाउंडेशन परिवार में हो रही है - फाउंडेशन के संस्थापक - लोकनाथ पटेल जी ने कहा कि यह हमारे लिए हर्ष का विषय है कि हमारे फाउंडेशन के सदस्य अन्य लोगो को रक्तदान के प्रति जागरूक तो कर ही रहे हैं साथ ही अपने परिवार के सदस्यों को भी रक्तदान से होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं। हर घर मे ऐसी जागरूकता आये तो निश्चित ही किसी भी जरूरमंद मरीजों को कभी भी कही भी रक्त की कमी से ज़िंदगी नही गंवानी पड़ेगी।

हम फुलझर फाउंडेशन की ओर से इस परिवार का आभार व्यक्त करते हैं और आशा करते है की आप भी हमारे साथ जुड़कर जनसेवा जैसे पुनीत कार्य में हमारे सहायक बनकर अपना नाम उजागर करें।।


Pages