मुंगेली जिला अध्यक्ष के लिए दिलीप बंजारा पहले नम्बर पर.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Monday, July 25, 2022

मुंगेली जिला अध्यक्ष के लिए दिलीप बंजारा पहले नम्बर पर.... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 

मुंगेली जिला अध्यक्ष  के लिए दिलीप बंजारा  पहले नम्बर पर

मुंगेली - मुंगेली कांग्रेस जिला अध्यक्ष के लिए दावेदारी के लिए कांग्रेस के कई दिग्गज चेहरे रेस में दिलीप  बंजारा  प्रबल दावेदार है दिलीप बंजारा  राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहने है तो वही ही संगठन मे भी सक्रिय रहते हैं

विधानसभा चुनाव में अब एक साल से थोड़ा सा ही अधिक वक्त रह गया है। कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को उम्मीद है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनेगी यही। कारण है कि कार कार्यकर्ता भी संगठन मैं अपना स्थान सुनिश्चित करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। मुंगेली को भाजपा का गढ़ माना जाता था , लेकिन पिछले कुछ सालों में यहां भी समीकरण बदले हैं। यही वजह है कि मुंगेली में जिला और नगर अध्यक्ष बनने के लिए कड़ी स्पर्धा नजर आ रही है । मुंगेली में नगर पालिका परिषद में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही कांग्रेसी दावा कर रहे हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस बाजी पलट सकती है। ऐसे में जिला और नगर स्तर पर कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है

यही वजह है कि मुंगेली के कई दिग्गज इस रेस में लॉबिंग करते नजर आ रहे हैं।

 एक और नाम जिसे इस रेस में नजर अंदाज नहीं किया जा सकता वो है दिलीप बंजारा का। मुंगेली में सतनामी  समाज और युवा वर्ग के बीच गहरी पैठ रखने वाले दिलीप बंजारा अपने विनम्र और मिलनसार स्वभाव के लिए सभी के प्रिय है।  इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल  दिलीप बंजारा मुंगेली कांग्रेस में विभिन्न पदों पर स्वयं को साबित कर चुके हैं। दिलीप बंजारा की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी कांग्रेसी रही है । करीब 25 सालों से उनका परिवार पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के साथ जुड़ा हुआ है  पूरे परिवार ने पार्टी के लिए बतौर जमीनी कार्यकर्ता एड़ी चोटी का जोर लगाया है 

क्षेत्र में अपनी प्रभावशाली सक्रियता के अलावा दिलीप बंजारा सामाजिक रुप से भी हमेशा सक्रिय रहे हैं ।सभी धर्म और समाज के उत्सवों और आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना उनकी पहचान है।  दिलीप बंजारा कांग्रेस सेवादल  समाज मुंगेली के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।  गणेश और दुर्गा उत्सव के आयोजनों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेने वाले दिलीप बंजारा अपनी सामाजिक गतिविधियों के चलते मुंगेली में सिंधी समाज, यादव समाज, पटेल समाज, साहू समाज, ईसाई समाज, देवांगन समाज, ठाकुर समाज में भी बेहद लोकप्रिय हैं। ऐसे में उनकी दावेदारी काफी महत्वपूर्ण हो जाती है ।  फिलहाल रेस में दिलीप बंजारा  की दावेदारी ही मजबूत मानी जा रही है। सभी अपने -अपने स्तर पर लॉबिंग में जुटे हुए हैं। जिलाध्यक्ष का ताज इनमें से किसके सर सजता है यह भले ही भविष्य के गर्भ में है , लेकिन फिलहाल सभी दावेदार जिस प्रकार से नया कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने का प्रयास कर रहे हैं उससे मुंगेली में राजनीतिक सरगर्मियां एक बार फिर से तेज हो गई है।


Pages