सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा कुश्ती दंगल प्रतियोगिता 02 अगस्त को
किश्ती दंगल में प्रथम आने वाले व्यक्ति को मिलेगा 5001 रुपये के नगद पुरस्कार,, जल्द करे पंजीयन
मुंगेली // विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा 02 अगस्त दिन मंगलवार को नाग पंचमी के पावन अवसर पर गर्ल्स स्कूल के पास बजरंग अखाड़ा मुंगेली में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। कुश्ती दंगल प्रतियोगिता दोपहर 01 बजे से प्रारंभ होगा। जिसके पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर 7828994974, 9630331243, 7987048433, 8602960129 से सम्पर्क कर सकते है। प्रतियोगिता में सीनियर व जूनियर वर्ग के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमशः रखा गया गया है। हिन्दू परिषद बजरंग दल एवं कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के आयोजक लोकनाथ साव ने बताया कि सीनियर वर्ग के लिए छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू (शारदा सुपर बाजार) द्वारा प्रथम पुरस्कार के रूप में 5001, सुरेश ज्वेलर्स करही वाले अभिषेक सोनी द्वारा द्वितीय पुरस्कार के रूप में 3001 और फ्रेसिंग तार जाली उद्योग के संचालक शशीकांत साहू द्वारा तृतीय पुरस्कार 1001 रुपये रखा गया है। वही जूनियर वर्ग के लिए जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू द्वारा प्रथम पुरस्कार के रूप में 3001 रुपये, ग्राम प्रधान लालाकापा के विपिन ठाकुर द्वारा द्वितीय पुरस्कार 2001 रुपये और उप प्रधान ग्राम लालाकापा के स्वप्निल सिंह ठाकुर द्वारा तृतीय पुरस्कार 1001 रुपये रखा गया है। इसी प्रकार सांत्वना पुरस्कार शील्ड व भगवा गमछा संदीप सिंह परिहार, अमितेश आर्य और नितेश भारद्वाज द्वारा दिया जाएगा।
