फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा किसानों को किया जागरूक......देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, June 28, 2022

फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा किसानों को किया जागरूक......देखिए खास खबर

 फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा किसान जागरूकता अभियान चलाया गया ..... 


CG. Right times news

सरगांव - कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा छोटे छोटे किसानों को एकत्र कर एफपीओ अर्थात किसान उत्पादक संगठन बनाया जा रहा है  जिससे ग्रामीण अंचल के किसानों को आर्थिक स्थिति मजबूत करने एवम् कम लागत में अपनी कृषि उत्पादकता को बढावा मिल सके. मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत नगर पंचायत सरगांव में सरगाँव फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड बनाया गया है जिनके द्वारा 28 जून दिन मंगलवार को सीएससी संचालित एफपीओ द्वारा नैनो यूरिया आधारित जिला स्तरीय संगोष्ठी का कार्यक्रम रखा गया जिसमे इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री नवीन कुमार तिवारी जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे साथ में रायपुर से क्रॉपवे की टीम जिनमे प्रबंधक गौरव मढ़रिया जी , प्रबंधक नरेश वर्मा जी, कृषि विशेषज्ञ रुपाली बपौतिया जी एवम् एडमिनिस्ट्रेटिव अजहर खान जी उपस्थित रहे. 


 इफको अधिकारी नवीन तिवारी जी द्वारा किसानों को दानेदार यूरिया के साथ नैनो यूरिया के बारे में विस्तारपूर्वक सूक्ष्म जानकारी दी गयी की हम किस प्रकार नैनो यूरिया का उपयोग कर कम लागत में अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते है और भूमि की उर्वरता को कैसे बडा सकते है साथ ही इफको की विभिन्न उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी किसानों को बताये. क्रॉपवे की टीम के द्वारा बताया गया की हम चक्रीय फसल के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी की जा सकती है. उन्होने बताया की क्रॉपवे एक ऑनलाइन प्लेटफार्म की तरह कार्य करती है जहां पर हम एफपीओ के माध्यम से उनके उत्पादों को मार्केट प्रदान करते है उनको बीज उपलब्ध करवाते है और आवश्यकता होने पर किसानों को प्रशिक्षण भी प्रदान करते है तथा विषय विशेषज्ञों के माध्यम से किसानों की समस्याओं का निराकरण भी करते है. इस अवसर पर  सरगांव फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के डायरेक्टर परमानंद साहू , भोजराम वर्मा , रघु सिंह ठाकुर , अजय राजपूत , पोषण यादव , पंकज वर्मा, रामकुमार कौशिक , बेदराम साहू , बेदुराम साहू एवम् गिरधारीलाल साहू  , भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामधुन साहू  , राजकुमार साहू  , तुलसी साहू , नारायण बंजारे  , ग्रामसेवक विनोद कुमार साहू  सहित दूर दूर से आये हुए अनेक किसानबंधु उपस्थित रहे।


Pages