गोंडवाना समाज द्वारा रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर भव्य कार्यक्रम - शीलू साहू.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Friday, June 24, 2022

गोंडवाना समाज द्वारा रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर भव्य कार्यक्रम - शीलू साहू.... देखिए खास खबर

 *छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय गोंडवाना समाज द्वारा रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर भव्य कार्यक्रम*


CG. Right taimes news

तखतपुर -  तखतपुर अंतर्गत नर्मदा धाम बेलपान में आयोजित रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर भव्य कार्यक्रम  का आयोजत हुई  जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में *जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू* एवं मुख्य अतिथि के रूप में करुणामयी गुरुमाता दुर्गे दूलेश्वरी  जी और गुरु दादा सिदार  जी अध्यक्ष जनपद पंचायत पाली कोरबा से शामिल हुए। वही रानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प हार एवम् श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। गोंडी धर्म संरक्षक समिति छ.ग. 19980 एवम् गोंडवाना संघ 3141के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय गोंडवाना समाज द्वारा रानी दुर्गावती बलिदान दिवस  पर भव्य रूप में कार्यक्रम मनाया गया।  

*जिला सदस्य शीलू साहू ने कहा*....... 

वही कार्यक्रम में संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश बदल रहा है आज आदिवासी समाज हर क्षेत्र में आगे आ रहे है आज राष्ट्रपति के लिए उम्मीदवार आदिवासी बहन को बनाया गया है। देश के सर्वोच्च पद में भी आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व हो गया है।  इसी दौरान दिलीप पोर्ते रायगढ़, आशीष सिंह ठाकुर विधायक प्रतिनिधि, बिलासपुर जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पांडेय, बिहारी देवांगन पार्षद, बेलपान सरपंच सुनीता यादव, बरेली सरपंच मिथिला मरकाम, मुकेश तिवारी, बिसाहू राम कश्यप, सुमित राम, पिंटू कश्यप उपस्थित रहें। 


Pages