पति के द्वारा छिने बच्चे को मां को सुपुर्द किया गया .... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Friday, May 27, 2022

पति के द्वारा छिने बच्चे को मां को सुपुर्द किया गया .... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 



मुंगेली - मोहनी निर्मलकर पति श्रवण निर्मलकर उम्र 28 वर्ष पथरिया के द्वारा उसके 06 वर्षीय पुत्र लुसेन निर्मलकर को उसके पति श्रवण निर्मलकर के द्वारा जबरन पथरिया से अपने साथ हीरावतर गरियाबद ले गया था जिसके कारण प्रार्थिया का रो - रो कर बुरा हाल था जिसकी शिकायत थाने में की थी शिकायत के संबंध में पुलिस अनुविभागीय अधिकरी पथरिया तथा पुलिस अधीक्षक मुंगेली को घटना के संबंध में अवगत कराया गया तथा दिशा निर्देश प्राप्त कर प्रार्थिया को अर संभव सहायता प्रदाय करने का आश्वासन देते हुये अनुविभागीय दण्डाधिकारी अधिकारी पथरिया से संपर्क स्थापित कर बालक को बरामद करने हेतु सर्च वारंट जारी कराकर 24 घण्टे के अन्दर बालक लुसैन कुमार निर्मलकर को अनावेदक श्रवण निर्मलकर के गांव हीरावतर गरियाबंद से बरामद कर अनुविभागीय दण्डाधिकारी पथरिया के समक्ष प्रस्तुत कर प्रार्थिया मोहनी निर्मलकर के पुत्र लुसैन निर्मलकर को सुपुर्द किया गया । जिससे प्रार्थिया राहत की सास ली है तथा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर बच्चा को बरामद कर सुपुर्द करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित की है । सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सी . एम . मालाकार , सउनि पुहुकल सिंह ठाकुर , प्र . आर . 279 दुर्देश ध्रुव , आरक्षक 48 मुरारी लाल सोनी , महिला आरक्षक 287 उमेश कुमारी तेता की अहम भूमिका रहा है ।


Pages