सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
मुंगेली - थाना सरगांव अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र महिला अपनी जेठानी के साथ दिनांक 25.05.2022 को थाना आकर लिखित शिकायत पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24.05.2022 को रात्रि में अपने घर में बच्चो के साथ सो रही थी इनका पति गाड़ी चलाने बाहर गया है कि रात्रि करीबन 01/00 बजे घर का कॉल बेल बजने पर उठ कर दरवाजा खोली तो बाहर गिरधारी खड़ा था जो इसे बेइज्जत करने की नियत से हाथ बाह को पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा तब प्रार्थीया की चिल्लाने पर वह भाग गया कि रिपोर्ट पर गिरधारी घृतलहरे पिता प्रेमदास उम्र 28 साल साकिन किरना के विरूद्ध अपराध क . 112/22 धारा 354 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है एवं ग्राम रामबोड़ निवासी महिला अपने पति के साथ थाना आकर लिखित शिकायत पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.05.22 को यह रात्रि करीब 09:15 बजे अपने पति कुलदीप वर्मा को बुलाने पास के बहोरिक किराना दुकान जा रही थी उसी समय श्रवण श्रीवास के घर के पास पहुंची थी तभी गांव का लेवन उर्फ नंदू वर्मा आ रहा था जो इसे अंधेरे में बेइज्जत करने की नियत से जबरन हाथ बाह को पकड़ने लगा तब यह जोर से चिल्लाई तो आरोपी लेवन उर्फ नंदू वर्मा वहां से भाग गया । प्रार्थिया के लिखित आवेदन पत्र पर आरोपी लेवन उर्फ नंदू वर्मा पिता हेमंत वर्मा उम्र 30 वर्ष साकिन रामबोड़ के विरूद्ध अपराध क 113 / 22 धारा 354 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया अपराध पंजीयन की सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को दिया गया । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस चंद्रमोहन सिंह , उप पुलिस अधीक्षक पथरिया पाटिल द्वारा मामले की सूक्ष्मता से विवेचना करने एवं आरोपीयों की अविलंब गिरफ्तारी के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन एवं निर्देश दिया गया जिसके परिपालन में थाना स्तर पर टीम गठित कर अपराध पंजीयन के तुरंत बाद पुलिस पार्टी को आरोपीयों के मिलने के संभावित स्थान ग्राम किरना एवं रामबोड़ भेजकर गिरफ्तार कर प्रकरण की अग्रिम विवेचना कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीयों को न्यायिक अभिरक्षा मे उप जेल मुंगेली भेजा गया है । सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित कौशिक सउनि हेतुराम वर्मा प्र.आर. अशोक कौशिक , विजय सिंह राजपूत आरक्षक रिपीन बनर्जी , भलेश्वर जायसवाल महिला आरक्षक बिरीज ध्रुव की भूमिका सराहनीय रही ।
