सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
पानी की आपूर्ति हुई बंद नगरवासी प्रदर्शन के लिए तैयार
मल्हारः मल्हार नगर में नगर पंचायत द्वारा की जाने वाली पानी की सप्लाई पिछले महीने से भीषण गर्मी के मौके पर ही जवाब दे गई। जिससे नगरवासियों में आक्रोश पनप गया। उन्होने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन व नारेबाजी की पर कुछ असर नहीं दिखा।नगर में इस उमस भरी गर्मी में स्थानीय लोग पानी की समस्या से जुझ रहे हैं।नगर मे पानी टंकी का मोटर खराब हो गया। जिसके वजह से पूरे नगर में भीषण गर्मी पर पानी के लिए त्राहि त्राहि मच गया। जिसको लेकर नगरवासियों ने मल्हार नगर अध्यक्ष अनिल कुमार कैवर्त के पास नगर पंचायत कार्यालय पहुँच कर अवगत करया। नगरवासियों ने बताया कि नगर पंचायत मल्हार के अध्यक्ष और कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से इस भीषण गर्मी पर लोगो को पानी नहीं मिल पाता है।जल संकट से परेशान लोग कई वार्डों में भीषण पेयजल संकट गिरते जलस्तर की वजह से खराब पडे हेंडपंप मल्हार में 15 वार्डों में सभी भीषण पेयजल संकट की मार झेल रहे नागरिक अब पानी को लेकर परेशान हो चुके हैं।नगर पंचायत नगर के आधे से अधिक वार्डों में पानी पहुंचाने का काम कर रही है जो एक छलावा है पानी की टेंकर में आधे पानी भरकर वार्डों में पहुचाने का दिखावा कर रही है नगर में कई वार्डों में आज भी भीषण पेयजल संकट व्याप्त है। जिसके चलते नागरिक भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं।नागरिक कहते हैं कि नगर के सभी वार्डों में पानी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी नगर अध्यक्ष और नगर पंचायत की है लेकिन नागरिकों को पानी की व्ववस्था अभी तक उपलब्ध नही कराई जा रही है। आज वर्तमान में 44,45डीग्री तापमान बढते जा रहा है जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है पिछले महिनों से नगर अध्यक्ष अनिल कुमार कैवर्त व अधिकारियों को नगरिक नगर के समस्याओं से अवगत करा रहे हैं मगर आजतक इनके कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है,यदि नगर अध्यक्ष व प्रशासन समय से नही चेतेगा तो जल्द ही हम सभी सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
