सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
बिलासपुर - स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय चकरभाटा में वर्ष 2022- 23 हेतु कक्षा 01 ली से 12 वीं तक के छात्र/ छात्राओं को प्रवेश हेतु शासन के निर्देशानुसार लाटरी पद्धति से प्रवेश सूची जारी की गई। प्रवेश हेतु विभिन्न कक्षाओं में कुल 73 सीट के लिए लॉटरी निकाली गई। जिसमें कक्षा पहली के लिए 50, कक्षा 2 के लिए 9, कक्षा 7 के लिए 3, एवं कक्षा ग्यारहवीं के लिए 9 सीटों के लिए लाटरी पद्धति से चयन किया गया। उक्त लाकडी से चयन पद्धति के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी अनिल तिवारी जी एवं प्राचार्य लीना राहा जी के कुशल नेतृत्व में सभी अभिभावकों गणमान्य नागरिकों जनप्रतिनिधियों के बीच बच्चों से लाटरी निकलवा कर पूरी तरह पारदर्शी पूर्वक सभी की गरिमामय उपस्थिति में प्रवेश हेतु चयन किया गया एवं वेटिंग लिस्ट भी जारी की गई। चयन प्रक्रिया में पूरे समय तक मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष परदेसी ध्रुववंशी, शाला विकास समिति के अध्यक्ष राम आर्या, वार्ड पार्षद अजय नथानी, एल्डरमैन एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंच संचालन एचएम गरिमा साहनी एवं क्रिस्टीना जॉन्स द्वारा किया गया। पूरी प्रक्रिया को अच्छी तरह संचालित करने के लिए वरिष्ठ व्याख्याता सतीश तिवारी, वेद प्रकाश साहू, मो.मुबशीर अहमद सविता राय, ज्योति सिंह गौर, बिबे मैडम, नीमा गुप्ता, आशुतोष पान्डेय, नेहा पान्डेय मयूरिका पांडे, आकांक्षा मिश्रा, मोनिका वर्मा, मीनाक्षी शर्मा शैलेश बा तलवार रिचा ताम्रकार रुचि द्विवेदी माधुरी साहू दुष्यंत रजक ,जगत सर, इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
