संवाददाता मनोज कुर्रे
बिलासपुर:-छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा विविध निजी सार्वजनिक धार्मिक सामाजिक राजनीतिक कार्यक्रमों के आयोजनों की पूर्व अनुमति लेने की अनिवार्यता के जारी आदेश के खिलाफ प्रदेश भर में भाजपा आंदोलन कर रही है इसे लेकर भाजपा ने सोमवार को प्रदेश भर में उग्र आंदोलन किया और छत्तीसगढ़ सरकार को उनके इस निर्णय को वापस लेने को लेकर जंगी प्रदर्शन किया ।
बिलासपुर घड़ी चौक में भी तहसील कार्यालय के सामने भाजपा बिलासपुर के द्वारा जेल भरो आंदोलन कर जंगी प्रदर्शन किया।
*धरम लाल कौशिक ने इसे बताया काला कानून*
उन्होंने अपने उदबोधन में इस कानून काला कानून बताया , कि कॉंग्रेस अब पूरे देश में सिर्फ दो राज्यों में सिमट कर रह गई है जिससे बौखलाहट में भूपेश सरकार सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रतिबंध लगा रही है, इस आंदोलन में भाजपा के बड़े बड़े दिग्गज नेताओं ने भाग लिया भाजपा के पूरे बिलासपुर जिलाऔर आसपास के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई इस जंगी प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले ही तैयारी कर रखी थी बड़े बड़े बैरिकेड लगा दिया गया था
आंदोलन नेहरू चौक से निकली और उन्हें रास्ते में ही रोक लिया गया प्रदर्शनकरियो और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई ।
इस आंदोलन में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, रामदेव कुमावत, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कृष्ण मूर्ती बांधी, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डे, जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, लखन लाल साहू पूर्व सांसद सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, सदस्य व समस्त कार्यकर्ता गण शामिल हुये ।
