सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
मुंगेली - छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) एवं पूर्व विधायक पदमा घनश्याम मनहर का छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिला में दौरा/ प्रवास होने जा रहा है।
जिसमें पदमा मनहर उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग रायपुर का दिनांक 19-05- 2022 दिन गुरुवार को मुंगेली प्रवास पर रहेंगे उपाध्यक्ष द्वारा अपने प्रवास के दौरान अनुसूचित जाति वर्गों के समाज प्रमुखों से भेंट एवं चर्चा शाम 4:00 बजे सर्किट हाउस मुंगेली के सभाकक्ष में किया जाना है
उक्त बैठक में मुंगेली जिला अंतर्गत समस्त अनुसूचित जाति वर्ग के आम जनों सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन पदाधिकारियों अधिकारी कर्मचारी बुद्धिजीवी वर्ग को उपस्थित होने का अपील किया गया है।
अनुसूचित जाति वर्ग समुदाय के लोग अपना व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्या समाधान, किसी भी प्रकार के विभागीय शिकायत अपना सुझाव एवं सलाह दे सकते हैं।
