मिडिल स्कूल में रनिंग वाटर के नाम पर दो बार राशि आहरण मामला सामने आने पर जांच टीम गठित.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, April 6, 2022

मिडिल स्कूल में रनिंग वाटर के नाम पर दो बार राशि आहरण मामला सामने आने पर जांच टीम गठित.... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट


पथरिया- जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत झुलनाकला में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है जिसमे एक ही काम के लिए पन्द्रहवे वित्त से दो बार राशि निकली गयी है बड़ी बात यह है कि दोनों राशि आहरण की अनुमति जनपद सीईओ नारायण बंजारा के द्वारा ही दी गयी है अब मामला सामने आने पर सीईओ ने जांच दल के गठन की बात कही है । मामला ग्राम पंचायत झूलनाकला का है जहां सरपंच सचिव ने मिडिल स्कूल में रनिंग वाटर के नाम से 43 हजार दो सौ पचास रुपये और एमएस झूलना कला में रनिंग वाटर के नाम से 56 हजार सात सौ पचास रुपये निकाले गए वही मौके पर देखने पर दोनों काम एक ही है। इससे पता चलता है कि एक काम कराकर उसके विरूद्ध दो बार भुगतान किया जा रहा है ।बता दे कि ग्राम पंचायतों से राशि आहरण के पहले सीईओ के पास अनुमति के लिए फाइल चलाया जाता है जिसमे खंड लिपिक एफटीओ फाइल बनाकर सीईओ को प्रस्तुत करते है जिसमे सीईओ अनुमति देते है फिर उस फाइल के अनुसार राशि एफटीओ की जाती है।इस तरह पंचायतों से राशि आहरण में सीईओ की अनुमति अनिवार्य होती है फिर एक ही काम के दो बार राशि निकलने की घटना कैसे हो गयी यह तो जांच में ही पता चलेगा ।लेकिन ग्राम पंचायत सचिव रामचरण जायसवाल के द्वारा केवल एक बार ही राशि आहरण की बात कही जा रही है ।

एक सिन्टेक्स , दस मीटर पाइप लगाकर निकाले 1 लाख रुपये- 
झुलनाकला मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक ने बताया कि स्कूल में एक सिन्टेक्स और लगभग दस नग पाइप की फिटिंग की गई है वही बोर खनन और मोटर पम्प पहले से लगे होने की बात कही गयी है इस तरह पंचायत ने केवल एक सिन्टेक्स और कुछ मीटर पाइप लगाकर लगभग एक लाख रुपये निकाल लिए । जबकि शाला के बाथरूम तक भी पाइप कनेक्शन नही पहुँच पाया है ।

भ्रष्टाचार की शिकायत पर कार्यवाही शिफर- इससे पहले भी कई बार शिकायत हुई है पर जांच दल बनाकर मामले को दबा दिया जाता है इसका ताजा उदाहरण ग्राम पेटुलकापा के मनरेगा में भुगतान की शिकायत है जिसमे शिकायकर्ता ग्रामीणों ने सरपंच के परिजनों के खाते में राशि जाने के सबूत भी दिए जबकि उनके परिजन कभी काम मे ही नही गए है इस सम्बंध में लिखित शिकायत के बाद लगभग एक माह बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है

वि भागीय अधिकारी ने क्या कहा...

सीईओ जनपद पंचायत पथरिया - नारायण बंजारा
ऑनलाइन में राशि आहरण दो बार दिखा रहा है जिसके लिए जांच टीम गठित की जा रही है जांच के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

Pages