सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
पथरिया- नगर में सर्व हिन्दू समाज व नगरवासियों के द्वारा 2 अप्रैल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय विक्रम संवत के दिन भव्य रूप में हिन्दू नववर्ष मनाया, जिसमें पथरिया नगर के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर व महामाया द्वार के सामने नागरिकगण व व्यापारीबन्धुओ के मौजूदगी में मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्रीराम जी व भारत माता की भव्य महा आरती की जिसमें भगवा वस्त्र धारण किये भारी संख्या में लोग शामिल हुए ततपश्चात लोगो ने हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं एक- दूसरे को दिया, आरती के पश्चात महामाया प्रवेश द्वार पर फटाके फोड़ कर आतिशबाजी की गई जिसके बाद समस्त नगरवासियों को महाप्रसाद का वितरण किया गया जिस दौरान भारी संख्या में लोगो को प्रसाद बाटे गए, इस दौरान देशभक्ति व धार्मिक गीत बजते रहे लोग भारत माता की जय, जय श्री राम के नारे लगाते रहे, इस नववर्ष एक दो दिन पूर्व नगर के समस्त जगहों, गली, मोहल्लों में व बस स्टैंड में भगवा ध्वज, तोरण आदि बांधे गए थे जिसके कारण नगर पूरे भक्तिभावना से परिपूर्ण नजर आया, ततपश्चात दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में आरती हुई इस दौरान सर्व हिन्दू समाज आयोजनकर्ताओं ने कहा कि हमारे धर्म मे हिन्दू नववर्ष का बहुत ही अलग महत्व है हम अपना नववर्ष धार्मिक नीति रीति से पूजा पाठ कर मनाते है और घरों में ध्वज लगाते है नगर में इस दौरान यह महाआरती का आयोजन किया गया आने वाले समय मे बड़े और भव्य आयोजन किया जाएगा।
