दुर्भाग्य की बात है मनरेगा कर्मचारियों का तीन साल बीत जाने के बाद भी मांग पूरा नहीं हुआ हड़ताल करना जायज -शीलू साहू - CG RIGHT TIMES

Breaking


Friday, April 8, 2022

दुर्भाग्य की बात है मनरेगा कर्मचारियों का तीन साल बीत जाने के बाद भी मांग पूरा नहीं हुआ हड़ताल करना जायज -शीलू साहू

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट




मुंगेली - मनरेगा कर्मचारी अपने 2 सूत्री मांगों को लेकर मुंगेली कलेक्टर गार्डन के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर धरने प्रदर्शन कर रहे है जिसके कारण क्षेत्र में मनरेगा का काम ठप पड़ा हुआ है वही मनरेगा में काम करने वाले मजदूर बेरोजगार बैठे हैं जहां मनरेगा कर्मचारी ने सत्ता में बैठे कांग्रेस सरकार के जन घोषणा पत्र में नियमितीकरण का वादे को आज तक पूर्ण नहीं किया गया इसके विरोध में प्रदेश के समस्त ब्लॉक एवं जिला स्तर पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सभी मनरेगा कर्मचारी अधिकारी बैठे हैं जहां मनरेगा अधिकारी कर्मचारियों का कहना है कि सरकार हमारी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार नहीं कर रहे ऐसे में यदि अतिशीघ्र नियमितीकरण के वादे को पूरा नहीं करने पर उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे जिसका पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी वही मुंगेली जिला अध्यक्ष मुकेश बंजारे ने बताया की मनरेगा कर्मचारी अपने नियमितीकरण एवं रोजगार सहायकों के वेतन निर्धारित कर 1966 अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जा रहा है जिस पर मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री टी.एस.सिहदेव व ग्रामीण विकास मंत्री एवं अन्य कांग्रेस वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों द्वारा विपक्ष में थे तभी मंच के माध्यम से बोला गया था हमारी कांग्रेस की सरकार बनने के बाद आपके मांगों को 10 दिवस के भीतर नियमितीकरण करने का वादा किया था उनके स्वरूप हमारी मांगों को कांग्रेस अपने जन घोषणा पत्र बिंदु क्रमांक 11 एवं 30 में कर्मचारियों के नियमितीकरण करने तथा आउट सोर्सिंग बंद करने को स्थान दिया था वही 3 वर्ष से अधिक समय व्यतीत होने के उपरांत भी सरकार द्वारा नियमितीकरण पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया वही 14 मार्च को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सरकार को अवगत कराया गया था उसके बावजूद सरकार इस पर कोई गंभीरता से नहीं लिया और आज हम सब मर नरेगा कर्मचारी अधिकारी हड़ताल का आज पांचवा दिन होने जा रहा है इस पर भी सरकार कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं ऐसे में यदि सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो उग्र आंदोलन करने को कहा गया।



शीलू साहू ने क्या कहा ........


वही मनरेगा कर्मचारियों एवं अधिकारियों का समर्थन करते हुए जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू धरना स्थल में उपस्थित होकर मनरेगा कर्मचारियों की मांग को जायज बताया गया उन्होंने कहा कि आज दुर्भाग्य की बात है कि गांव के विकास में सहयोग देने वाले कर्मचारियों को मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने वाले ऐसे कर्मचारियों को आज अपने हक के लिए हड़ताल करना पड़ रहा है एक ही कार्यालय में रह कर सभी कर्मचारी एक बराबर काम करते हैं लेकिन कर्मचारियों का अलग-अलग मापदंड यह बिल्कुल गलत है आगे उन्होंने कहा अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण होना चाहिए इसके लिए हम सभी मनरेगा कर्मचारियों के साथ हैं वही धरना स्थल पर बड़ी संख्या में सभी मनरेगा कर्मचारियों को हौसला बढ़ाया तथा कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हम सभी मिलकर आपके हक के लिए हर स्तर पर आगे लड़ाई लड़ने की बात कही गई।



Pages