सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
पथरिया- महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी दो सूत्रीय मांग को लेकर पथरिया जनपद पंचायत कार्यालय के अंदर हड़ताल पर बैठे हुए है
मनरेगा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 28 जिले के समस्त ब्लॉक स्तर के सभी मनरेगा कर्मी अधिकारी-कर्मचारी व ग्राम रोजगार सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरना-प्रदर्शन में हैं। उन्होंने राज्य कार्यालय को पत्र के माध्यम से भी सूचना दे चुके हैं।
मनरेगा योजना के तहत कार्यक्रम मनरेगा कर्मियों अधिकारी-कर्मचारियों ग्राम रोजगार सहायकों की दो सूत्रीय मांगों में सभी मनरेगा कर्मियों का नियमितीकरण और नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी होने तक ग्राम रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारण करते हुए सभी मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 के तहत पंचायत कर्मी नियमावली लागू करने जैसी मांगे हैं, जो कांग्रेस के चुनावी घोषणा-पत्र में शामिल कर वादा किया था।
मनरेगा कर्मचारियों का आरोप है कि कांग्रेस सरकार का 3 साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इसके बावजूद भी घोषणा-पत्र में किए गए वादे पर सरकार की तरफ से किसी प्रकार का कोई पहल नहीं की जा रही है। यदि मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो धरना-प्रदर्शन और हड़ताल अनिश्चितकालीन समय तक जारी रखेंगे। ब्लाक के धरना प्रदर्शन में।
