बिलासपुर के गोंडपारा में गोली चली, ज्वेलरी दुकान लूटने आए थे लुटेरे, एक पकड़ाया…देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Thursday, April 21, 2022

बिलासपुर के गोंडपारा में गोली चली, ज्वेलरी दुकान लूटने आए थे लुटेरे, एक पकड़ाया…देखिए खास खबर


संवाददाता मनोज कुर्रे कोटा



बिलासपुर – गुरुवार की दोपहर मुन्नूलाल स्कूल के सामने स्थित दीपक ज्वेलर्स में 3 युवकों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। युवक ज्वेलर्स की दुकान पर मोटरसाइकिल से पहुंचे। लेकिन जब वे लूट की घटना को अंजाम नहीं दे पाए तो उन्होने दुकान संचालक दीपक सोनी पर गोली चला दी।



जिससे दुकान संचालक घायल हो गया, घटना में घायल इस व्यापारी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आसपास के लोगों की मदद से लुटेरों के 1 साथी को पकड़ लिया गया है। मौके पर पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर और पुलिस अधिकारी हो चुके हैं। पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


Pages