भव्य स्वर्ण जयंती समारोह आज से..... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Sunday, April 3, 2022

भव्य स्वर्ण जयंती समारोह आज से..... देखिए खास खबर

 मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की खास रिपोर्ट

मुंगेली- मुंगेली कलेक्टोरेट से महज 7 किलो मीटर कि दूरी पर ग्राम पँचायत हथनी कलां में माँ अष्टभुजी दुर्गा मंदिर स्थापित है। देवी स्थापना एवं मंदिर निर्माण विगत 50 वर्ष पूर्व मालगुजार स्वर्गीय रोहन सिंह ठाकुर जी ने किया था। समाज के केंद्रीय मीडिया प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि राजपूत क्षत्रीय समाज (बक्सर) पंजीयन 3738 छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा आयोजित दुर्गा मंदिर निर्माण हथनी कलां कि 50 वीं वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय स्वर्ण जयंती महोत्सव 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक भव्य स्वर्ण जयंती महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित की गई है। स्वर्ण जयंती समारोह की अध्यक्षता समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दारा सिंह राजपूत जी करेंगे। स्वर्ण जयंती समारोह के प्रथम दिवस आज 3 अप्रैल दिन रविवार को प्रातः 7 बजे से 9 बजे कलश यात्रा, सुबह 10 बजे से शस्त्र पूजन, झांकी प्रदर्शन,एवं भव्य बाईक रैली, अष्टभुजी दुर्गा मंदिर हथनीकलां से सोढार, गांधीनगर, गीधा, रोहरा, जोगीपुर, चमारी, कोदवाबानी चारभाठा सहित मुंगेली भ्रमण करते हुए पुनः ग्राम हथनीकला जाएंगे। बाइक रैली के दौरान जगह जगह समाज व संगठन के लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। रात्रि 8 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन पद्मश्री सुरेंद्र दुबे जी (हास्य कवि) रायपुर, विभा सिंह( श्रृंगार कवित्री) जौनपुर उत्तरप्रदेश,  काशीपुरी कुंदन (हास्य कवि)राजिम( छ. ग.)  लक्ष्मीकांत निर्भीक (वीर रस कवि) अमित दुबे (हास्य कवि) झारसुगुड़ा (ओडिसा),  देवेन्द्र परिहार (ओज कवि)मुंगेली (छ.ग.) द्वितीय दिवस 4 अप्रैल सोमवार को प्रातः 9 से 12 तक सामाजिक युवक-युवती माता-पिता परिचय सम्मेलन, दोपहर 2 बजे अतिथि आगमन के रूप में मुख्य अतिथि माननीय डॉ रमन सिंह जी पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, अति विशिष्ट अतिथि पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं लोरमी विधायक मा. ठा.धर्मजीत सिंह जी, बेलतरा विधायक मा. ठा.रजनीश सिंह जी सहित समाज के प्रमुखों का मार्गदर्शन होगा। समाज के शासकीय कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक 70+ वर्ष (महिला/ पुरुष) उन्नत कृषक, कुटीर/लघु उद्योग एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों, विद्यार्थियों का सम्मान, रात्रि 7 बजे से 10 बजे सामाजिक कलाकारों एवं प्रतिभावानों के द्वारा साँस्कृतिक आयोजन एवं रात्रि 10 बजे से स्वर सम्राट पँ.शिवकुमार तिवारी जी के द्वारा जसगीत (जगराता) प्रस्तुति।

 तृतीय दिवस 5 अप्रैल दिन मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे से सामाजिक महाधिवेशन व आम सभा एवं नवीन परीक्षेत्र बिलासपुर की घोषणा संविधान संशोधन की घोषणा रात्रि 7 बजे सामाजिक कलाकारों के प्रतिभावानों की आकर्षण एवं रचनात्मक प्रस्तुति। सामाजिक महाअधिवेशन के साथ स्वर्ण जयंती महोत्सव कार्यक्रम समापन होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के लोग तैयारी में जुटे हुए हैं।


Pages