छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्त अभियान(भारत माता वाहिनी योजना) कार्यक्रम में सामिल हुई ~ शीलू साहू.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, April 27, 2022

छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्त अभियान(भारत माता वाहिनी योजना) कार्यक्रम में सामिल हुई ~ शीलू साहू.... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट




*मुंगेली/* मुंगेली कमेटीहॉल में आयोजित छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्त अभियान (भारत माता वाहिनी योजना) में जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू शामिल हुई। कार्यक्रम में महात्मा गांधी जी की तस्वीर में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही गांधी जी की तस्वीर में पुष्प हार अर्पित कर जयकारा लगाया। छ.ग. शराब व्यसन मुक्त अभियान (भारत माता वाहिनी योजना) के अंतर्गत ग्राम पंचायत एवम् आश्रित ग्राम में भारत माता वाहिनी का प्रशिक्षण आयोजन किया जाना है जिसमे मुंगेली जनपद पंचायत की चयनित 10 ग्राम पंचायतो के महिला स्व सहायता समूह पंजीयन छ. ग. शराब व्यसन मुक्ति अभियान ( भारत माता वाहिनी योजना) के तहत किया गया है। इसी दौरान शीलू साहू ने अपने उद्बोधन में कहा की शराब मुक्त गांव बनाना है।साथ ही शराब पीने से होने वालीं दुष्परिणाम से लोगो को भजन, कीर्तन, फेरी, से जागरूक करना है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि नशापान व्यक्तिगत सामाजिक समस्या नहीं है ज्यादा नशा करने वाले को कई प्रकार की बीमारियां होती है नशे में मानसिक नियंत्रण न होने से अपराधिक प्रवृत्तियां भी बढ़ती हैं इस समस्या से राज्य और देश को बचाने के लिए सभी को सामूहिक रूप से प्रयत्न करना है और इसकी शुरुआत गांव और पंचायतों से करना होगा उन्होंने कहा पंचायती राज संस्थाओं और भारत माता वाहिनी के माध्यम से महिला सशक्तिकरण अवैध शराब रोकना और सामाजिक गतिशीलता को बढ़ाना है यह लड़ाई नशे के खिलाफ है न कि नशा पान करने वाले के खिलाफ है वही शीलू साहू ने मार्गदर्शन देने के साथ इस योजना के संबंध में विस्तार से बताया गया इस योजना में अधिक भारत माता वाहिनी तैयार की जा रही है इन के माध्यम से गांव-गांव मैं नशे की सामाजिक बुराई के खिलाफ सकारात्मक वातावरण बनाने का प्रयास किया जाएगा तथा हर जिले में नशा पीड़ितों के लिए 15 बिस्तरों का नशा मुक्ति केंद्र संचालित करने की बात कही


Pages