एकता में होती है समाज की शक्ति"- डॉ रमन सिंह.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, April 5, 2022

एकता में होती है समाज की शक्ति"- डॉ रमन सिंह.... देखिए खास खबर

 मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की खास रिपोर्ट



 *मुंगेली-* मुंगेली जिले के ग्राम हथनीकलां में राजपूत क्षत्रीय (बक्सर) समाज पंजीयन 3738 छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा तीन दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह के दूसरे दिन 4 अप्रैल को युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय डॉ रमन सिंह जी शामिल हुए। राजपूत क्षत्रीय समाज के युवाओं के द्वारा बाईक रैली व आतिशबाजी करके अतिथियों के भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, विधायक ठा.धर्मजीत सिंह, पूर्व विधायक राजू सिंह क्षत्रीय एवं समाज के वरिष्ठजनों के द्वारा माँ अष्टभुजी दुर्गा मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना किया।

केन्द्रीय अध्यक्ष दारा सिंह राजपूत के नेतृत्व में केन्द्रीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों के द्वारा माननीय डॉ रमन सिंह जी का भव्य बड़ी पुष्पमाला के साथ आत्मीय स्वागत किया। 

ततपश्चात समाज द्वारा पगड़ी व शस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।

गरिमामयी मंच पर अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं लोरमी विधायक ठा.धर्मजीत सिंह जी, अतिथि मुंगेली क्षेत्रीय विधायक पुन्नूलाल मोहले जी, तखतपुर पूर्व विधायक राजू सिंह क्षत्रीय जी, कवर्धा भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर जी, ठा.सागर सिंह बैस जी, वर्षा विक्रम सिंह ठाकुर जी, वंदना बाला सिंह ठाकुर जी सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी मंचस्थ रहे। मंच संचालन केन्द्रीय मार्गदर्शक जितेन्द्र सिंह ठाकुर ने किया।

अतिथि उद्बोधन में विधायक ठा.धर्मजीत सिंह ने समाज को सम्बोधित करते हुए राजपूत क्षत्रीय समाज के शाहस,शौर्य को बताते हुए माँ अष्टभुजी दुर्गा मंदिर स्थापना कि 50 वीं वर्ष पूर्ण होने पर राजपूत क्षत्रीय समाज को स्वर्ण महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। क्षेत्रीय विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने भी समारोह को संबोधित किया एवं शुभकामनाएं दी।

मा.पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी ने समाज को संबोधित करते हुए कहा, हथनी कलां गांव मै कई बार आया लेकिन आज मैं अपने समाज के बीच अपने आपको गौरवान्वित मानता हूं। डॉ रमन सिंह ने कहा कि सामाजिक संगठन का सबसे अधिक लाभ सबसे निचले वर्ग के सदस्यों को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरे राजनीति में प्रवेश का श्रेय इन्हीं समाज जनों को जाता है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वर्ण जयंती समारोह में उपस्थित लोंगो को बताया कि 'एकता में होती है समाज की शक्ति' उन्होंने राजपूत क्षत्रीय समाज को महान योद्धा महाराणा प्रताप जी का वंशज बताया। मुख्य अतिथि डॉ रमन सिंह ने समाज सेवा को सबसे बड़ी सेवा बताया। आभार प्रदर्शन केन्द्रीय अध्यक्ष दारा सिंह राजपूत ने किया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह ठाकुर, हरिशरण सिंह क्षत्रिय, केन्द्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय सिंह,केन्द्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह, केन्द्रीय महासचिव लखन सिंह, कोषाध्यक्ष तोप सिंह, प्रवक्ता बिहारी प्रताप सिंह, संगठन सचिव शिवकुमार सिंह,उप महासचिव अशोक सिंह,सरपंच संतु सिंह ठाकुर निर्वाचन अधिकारी रामजी राजपूत एवं तखतपुर-मुंगेली क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष सिंह राजपूत,कवर्धा परिक्षेत्रीय अध्यक्ष नरेश सिंह ठाकुर, खमरिया परिक्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह राजपूत, नवागढ़ परिक्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह राजपूत, युवा समाज सेवक केदार सिंह ठाकुर सहित चारों परिक्षेत्र व सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ प्रांत के स्वजातीगण बड़ी संख्या में शामिल हुए। उक्त आयोजन की जानकारी समाज के केन्द्रीय मीडिया प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत ने दी।


Pages