शौर्य रैली के साथ नव निर्मित मन्दिर में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित किया गया..... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Sunday, April 17, 2022

शौर्य रैली के साथ नव निर्मित मन्दिर में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित किया गया..... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट



 *मुंगेली-* विकास खण्ड मुंगेली के अंतर्गत ग्राम कोदवा बानी खेम सागर तालाब के समीप हनुमान जन्मोत्सव के शुभअवसर पर युवाओं के द्वारा बाईक मोटर सायकल पर भगवा ध्वज लगाकर डी जे बाजे गाजे के साथ सैंकड़ो युवाओं ने थिरकते हुए गांव के विभिन्न मोहल्लें सहित देवालयों में पहुंचकर जय जय राम के नारे लगाकर भव्य शौर्य रैली निकाली गई। जहां लोग जगह जगह जलपान, शर्बत, लड्डू, मिष्ठान सहित खीर, पूड़ी प्रसाद के रूप में बांटकर हनुमान जन्मोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर बच्चे व बूढ़े के मन में उमंग उत्साह बना रहा। खेम सागर तालाब के पास दान दाताओं व ग्राम के जनप्रतिनिधियों के सहयोग पर भव्य नव निर्मित मन्दिर निर्माण पूर्ण कराया गया। पण्डित ओम प्रकाश पाण्डेय जी के द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव पर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना करके मूर्ति कि प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न कराया गया। वहीं हनुमान मंदिर के समीप भगवान शंकर जी के मंदिर बनाकर मूर्ति स्थापित किया गया। जो कि अलौकिक व आकर्षण के केन्द्र दिखाई दे रहा है। तालाब किनारे पीपल वृक्ष के नीचे शनिदेव जी के मन्दिर तथा सतबहनिया माता मन्दिर स्थापित है। यह स्थान पूरे हिन्दू धार्मिक देवी देवताओं से ओत प्रोत है। जहां भक्तजनों व श्रद्धालुओं के आना जाना हमेशा बनी रहती है। कार्यक्रम कि संचालक अरविन्द राजपूत ने किया। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष पवन पाण्डेय जी, आकाश गुप्ता जी (माल गुजार), जनपद सदस्य व सभापति लक्ष्मीन रेखचन्द केशर जी, सरपँच किरण हिरेन्द्र जायसवाल जी, पूर्व सरपंच चन्द्रहास गोस्वामी जी, सहित सैकड़ों रामभक्तों शामिल होकर आयोजन को सफल बनाया।


Pages