सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
मुंगेली -शासकीय प्राथमिक शाला दाबो में दिनांक 31 मार्च से 1 अप्रैल 2022 तक कसौटी महाअभियान आकलन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना किया गया। इस आकलन का उद्देश्य कक्षा पहली और दूसरी के बच्चे 100 तक सीधी एवं उल्टी गिनती, संख्या की पहचान, अक्षर ज्ञान हिंदी एवं अंग्रेजी, मात्रा का ज्ञान हिंदी, सरल शब्द बोलना एवं लिखना हिंदी एवं अंग्रेजी में,अंक,अक्षर एवं मात्राओं को पढ़ना एवं लिखना है। कक्षा तीसरी से पांचवी तक के बच्चे 20 तक पहाड़ा, तीन अंकों के सरल गणितीय संक्रियाएं जोड़, घटाव,गुणा एवं भाग, ईमला लेखन, वाक्य निर्माण, घटना के आधार पर कहानी बोलना एवं लिखना, स्वपरिचय हिंदी एवं अंग्रेजी में, स्थानीय पेड़-पौधे, फूल-पत्ती, जीव-जंतु, का नाम एवं पहचान हिंदी एवं अंग्रेजी में पढ़ना एवं लिखना है। प्रभारी प्रधान पाठक अशोक कुमार यादव के द्वारा 20 तक पहाड़ा एवं 100 तक गिनती याद करने वाले तथा उपर्युक्त उद्देश्यों को पूर्ण करने वाले शाला के बच्चों को मूल्यांकन दल के हाथों कॉपी,पेन,शीश पेंसिल,रबर और कटर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निरीक्षणकर्ता- वि.खं. स्रोत समन्वयक डी.सी. डाहिरे,व्याख्याता त्रियुगीनारायण श्रीवास और रेणुका वर्मा थे। इस महाअभियान के मूल्यांकनकर्ता पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं SMC दाबो के शिक्षाविद् मानिकलाल सोनवानी, जिला पंचायत सदस्य रजनी सोनवानी, पूर्व सरपंच लालाराम साहू, SMC उपाध्यक्ष चंद्रकुमार साहू, सरपंच आशाराम साहू,शिक्षिका उत्तरा डिंडोरे, दुर्गेशनंदिनी सोनवानी,प्रतिमा कुर्रे,बसंत सोनवानी,अमिता सोनवानी, गीता सोनवानी और गैंदा सोनवानी उपस्थित थे।
