मुंगेली दो बाइक की आपस में भिड़ंत, 5 घायलों को 108 की त्वरित मदद से पहुंचाया गया हॉस्पिटल.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Thursday, April 14, 2022

मुंगेली दो बाइक की आपस में भिड़ंत, 5 घायलों को 108 की त्वरित मदद से पहुंचाया गया हॉस्पिटल.... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट


मुंगेली- मुंगेली दो बाइक की आपस में भिड़ंत, 5 घायलों को 108 की त्वरित मदद से पहुंचाया गया हॉस्पिटल

जिले के ग्राम रोहरा में बुधवार को एक दंपति और एक बाइक सवार आपस में टकरा गए। इस हादसे में जहां दंपति में पति पत्नी को गम्भीर चोट आई है वहीं अन्य युवक को भी गंभीर चोट आई है सूचना मिलने पर संजीवनी 108 की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और घायलों का प्राथमिक उपचार करते हुए उन्हें जिला अस्पताल लेकर आई। 

मिली जानकारी के अनुसार कुबेर साहू फरहदा निवासी 30 वर्षीय अपनी पत्नी प्रतिमा साहू उम्र 25 वर्ष और अपने 2 बच्चों के साथ बाइक से निपानिया गांव से अपने घर फरहदा वापस आ रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे निपनिया निवासी रामनाथ ठाकुर 33 वर्षीय की बाइक ग्राम रोहरा में कुबेर साहू की बाइक से टकरा गई। हादसे में जहां पति - पत्नी को गंभीर चोटें आई है वहीं रामनाथ ठाकुर के आँख के पास गंभीर चोट आई है। सूचना मिलते ही पायलट हितेश पाण्डेय और ईएमटी यशवंत जायसवाल तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल मुंगेली लेकर आए। 

वहीं डॉक्टरों ने पति पत्नी और रामनाथ की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया।


Pages