सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
पथरिया -रंगों के पर्व होली से पहले पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। नगर समेत आसपास ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोलिंग का कार्य लगतार सुचारू रुप से जारी है। होली के समय गाँव मे अवैध शराब बेचने वालों पर भी नज़र रखने के लिए पथरिया पुलिस सक्रिय रूप से अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन कर रहा है यह बात नगर के शांति समिति में एसडीओपी मिंज ने कही ।
सोमवार को पुलिस प्रसाशन द्वारा पथरिया थाना परिसर में नगर समेत आसपास गाँव के प्रबुद्धजनों एवं नागरिको को बुलाकर शांति समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में पथरिया एसडीओपी एम एम मिंज ने उपस्थित नागरिको से होली के दिन शांति बनाये रखने हेतु सहयोग करने की अपील की। साथ ही पथरिया थाना प्रभारी चिंतामणि मालाकार को नगर के हुड़दंगिओ पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए साथ ही नगर के चिन्हांकित स्थानों पर ही होलिका दहन करने की छुट होने की जानकारी दिए । उसके साथ ही नगर के एनीकट में नहाना प्रतिबंधित होने की बात कही है एनीकट में पुलिस बल तैनात रखने की बात कही ।
बैठक में नगर के वरिष्ठ नागरिकों और पत्रकारों ने अपनी अपनी बात रखी । ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजा ठाकुर ने होली के दिन अलग अलग चौक चौराहो में पुलिस बल तैनात करने की बात कही ,जिससे शराब पी कर लापरवाही से गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती बरती जा सकी। बैठक में जनपद उपाध्यक्ष जगदीश वर्मा , भाजपा नेता सुखदेव वर्मा , ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजा सिंह , व्यापारी संघ अध्यक्ष शंकर सोनी , पूर्व ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ,पथरिया प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक साहू , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जसपाल छाबड़ा , गणेश सोनी , रघुनन्दन कर्माकर, एल्डरमेन संतोष पाली , सेंदरी सरपंच सुखदेव वर्मा , पार्षद धर्मेंद्र श्रीवास ,हिंछाराम सोनवानी , एवम अन्य नागरिक उपस्थित रहे।