सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
मुंगेली- क्षेत्र क्रमांक 7 के जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू ग्राम पंचायत खेढा में गोठान मेला का कार्यक्रम में शामिल हुए इस दौरान , जनपद सीईओ भूमिका देशाई सहित अन्य जनप्रतिनिधी व प्रशासनिक अफसर पहुंचकर गोठान मेले की जायजे लिए। जहां सरपँच भूपेन्द्र शर्मा ने अतिथियों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। उक्त मेले में पहुंचकर क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य ने ग्रामीणों व समूहों को शासन कि जनकल्याण कारी योजनाएं को बताया। पशुओं का टीकाकरण विभिन्न विभागों द्वारा सहायता समूह एवं आम ग्रामीणों कृषकों को प्रशिक्षण गोठान समिति की एवं संबंधित जानकारी मुहैया कराना, उत्पाद की प्रदर्शनी एवं बिक्री को वितरण हेतु प्रोत्साहन एवं टीकाकरण कार्य, चरवाहा प्रशिक्षण, हरा चारा उगाने तथा जानवरों को होने वाले रोगों की रोकथाम जैसे कार्यक्रम की क्षेत्रवासियों को जानकारी दी गई। गोठान मेले में समूहों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के व्यंजन वस्तुओं की दुकानें लगाए गये। उक्त जानकारी अरविन्द राजपूत ने दी।