सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
पथरिया - सतनामी समाज द्वारा सतनाम भवन पथरिया में छतीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता की 109 जयंती मनाई गई । साथ ही समाज के बड़े बुजुर्गों एंव युवाओ द्वारा समाज और राज्य के विकास के लिए किये गए कार्यो को याद किया गया । समाज के युवा मुकेश मीरी ने कहा कि
ममतामयी मिनीमाता ने न सिर्फ सतनामी समाज के विकास का कार्य किया अपितु बाबा गुरुघासीदास जी के सामाजिक समरसता के विचारों को आगे बढ़ाते हुए समस्त मानव समाज के उत्थान एवं महिलाओं के तत्कालीन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण कार्य किया जिसका परिणाम है कि राज्य की महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी भूमिका।निभा रही है।
शिक्षक अमृत खूंटे ने कहा कि तब के समय में महिलाओ के शिक्षा एवं सामाजिक जीवन का स्तर बहुत ही दयनीय थी ऐसे समय में सांसद जैसे पद तक पहुँचना और इस दिशा में समाज सेवा का कार्य जो उन्होंने किया वो अनुकरणीय एवं आने वाली पीढ़ी को प्रोत्साहित करने वाली है। उनके द्वारा किए गए कार्य न सिर्फ प्रदेश अपितु पूरे देश को गौरान्वित करती है।इस अवशर पर नगर के अमर दास कुर्रे , जगदीश टंडन, मुकेश मिरी , अमृत खुटे, जितेंद्र गेंदले, प्रदीप बंजारे, शत्रोहन बघेल , दिलेश्वर गेंदले, कुलदीप टण्डन , मास्टर नवदीप सिंह, काव्या मेहर, जलेश्वरी गेंदले ,रेखालाल जांगड़े, प्यारेलाल जांगड़े , राजेश चर्तुवेदी , संजू गेंदले, लुकेश गेंदले, शशि भास्कर , विजेंद्र डहरिया एंव समाज के सभी लोग उपस्थित रहे ।