पेट्रोल डीजल और गैस सिलेंडर के बढ़ती दामो पर केंद्र सरकार को साधा निशाना - रत्नावली कौशल.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, March 26, 2022

पेट्रोल डीजल और गैस सिलेंडर के बढ़ती दामो पर केंद्र सरकार को साधा निशाना - रत्नावली कौशल.... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट


पथरिया - अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की सदस्य,महिला एवं कांग्रेस प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल ने केन्द्र सरकार पर लगातार पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों पर केंद्र सरकार को निशाना साधा और कहा कि मोदी के गलत नीति के कारण महंगाई बेलगाम घोड़े की तरह हो गई है। मोदी सरकार में महंगाई लगातार मध्यम एवं गरीब वर्ग पर कहर बरपा रही है और महंगाई लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है रसोई गैस सिलेंडर के दामों ने किचन में आग लगा दिया था अब प्रति गैस सिलेंडर के दामों में 50 रूपये वृद्धि होने पर आग में पेट्रोल छिड़कने का काम किया है। कांग्रेस की सरकार में गैस सिलेंडर 450 रूपये के लगभग मिलता था आज गैस सिलेंडर के दाम 1050 रूपये हो गये है।

सिलेंडर की के दाम तो सुरसा की तरह बढ़ती जा रही है और केन्द्र सरकार आम जनता पर तमाशा देख रही है। जब विपक्ष मे होते थे महंगाई हाय महंगाई करके चिल्लाते थे। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 450 रूपये सिलेंडर कीमत भाजपा के नेता लोगो को ज्यादा लगता था और विरोध करने के लिए सड़कों पर चूल्हे जलाते थे,परंतु आज गैस सिलेंडर के दाम 1050 पार होने जा रहा है तो स्मृति ईरानी जैसे भाजपा के कई नेत्रियां चुप बैठे हैं इनको मंगाई नजर नहीं आता विपक्ष में थे तो इनको आम जनताओ की परेशानी दिख रहा था आज झूठे आश्वासन देकर सत्ता पर बैठे हैं ऐसी सरकार को जनता कभी माफ नहीं करेगी छत्तीसगढ़ प्रदेश से भाजपा के नौ सांसद होने के बावजूद संसद में बेलगाम महंगाई पर कोई एक शब्द नही बोलते क्योंकि केन्द्र में भाजपा की सरकार है, ऐसी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए


रत्नावली कौशल ने बढ़ती महंगाई पर केंद्र सरकार कई आरोप लगाए उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल हो रही है। केन्द्र सरकार जनता को राहत देने की बजाय टैक्स लगाकर लूट रही है। बढ़ती महंगाई से रसोई में संकट आ गया है। आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार झेल रहे हैं जबकि खाद्य सामग्री की बात करें तो दूध, चीनी, दाल तेल से लेकर कई सामानों की कीमत में आग लगी है। आमदनी बढ़ती नहीं लेकिन खर्चा प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बेलगाम महंगाई के कारण महिलाएं चिंतित है जब से केन्द्र में भाजपा का सरकार बना है तब से महंगाई सुनामी से महिलाएं परेशान है। बेरोजगारी रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं और मोदी सरकार अच्छे दिन की बात करते हैं लेकिन महंगाई पर कोई ठोस कदम नहीं उठा पाए।


Pages