मछली बाजार बुधवारी बाजार में हुआ शिफ्ट लोगों की पुरानी मांगे हुई पूरी.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Friday, March 11, 2022

मछली बाजार बुधवारी बाजार में हुआ शिफ्ट लोगों की पुरानी मांगे हुई पूरी.... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट



मुंगेली // लोगों की पुरानी मांगें पूरी हो गई है। जिला मुख्यालय मुंगेली के विभिन्न स्थानों पर संचालित मछली बाजार अब एक ही स्थान बुधवारी बाजार में शिफ्ट हो गया है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमित कुमार के मार्गदर्शन में मछली बाजार को शिफ्ट किया गया है। मछली बाजार बुधवारी बाजार में शिफ्ट होने से अब मत्स्य का सेवन करने वाले लोगों को एक ही स्थान पर मछली प्राप्त हो जारहा है। मत्स्य खरीदने के लिए उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।


Pages