विशेष आरक्षक एवं ट्रेनर मनोज डड़सेना जी को छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से मिला सम्मान पत्र एवं शील्ड.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Thursday, March 17, 2022

विशेष आरक्षक एवं ट्रेनर मनोज डड़सेना जी को छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से मिला सम्मान पत्र एवं शील्ड.... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट


महासमुंद-छत्तीसगढ पुलिस द्वारा मनोज डडसेना ट्रेनर को पुलिस अधीक्षक महासमुंद पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला जी के हाथों सम्मान प्राप्त करते"अभिव्यक्ति" महिला सुरक्षा ऐप विकसित किया गया है, जिसके प्रचार-प्रसार हेतु  पुलिस अधीक्षक  विवेक शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मेघा टेम्भुकर साहू के मार्गदर्शन में उ.निरी.संतोषी अग्रवाल व महिला सेल 


टीम महिला प्रधान आरक्षक सुचित्रा विदानी महिला आरक्षक नीलम माडंले आरक्षक हितेश साहू महिला आरक्षक जलबाई मरकाम कराते प्रशिक्षक महिला आरक्षक अन्नू भोई ,अंजोर रथ चलित थाना से विशेष आरक्षक मनोज डडसेना ट्रेनर, आरक्षक आशीष पण्डा , इन सभी टिम द्वारा अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक कराने के उद्देश्य से पब्लिक प्लेस पर पोस्टर चिपकाया गया लोगों को बैनर वितरण करते हुए महिला संबंधी अपराध , पॉक्सो एक्ट , साइबर अपराध , लोगों को अभिव्यक्ति एप के कार्य एवं उपयोग के संबंध में जानकारी दिया गया कि महिलाओं को आपात स्थिति में SOS बटन दबाने पर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त होती हैं साथ ही इस एप्लिकेशन में महिलाएं एवं लडकियां अपनी समस्या आन लाइन रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं और आनलाईन अपनी शिकायतों के निराकरण के स्टेटस को देख भी सकती है। ऐप में महिलाएं बलात्कार, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, मारपीट, टोनही प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, अपहरण, मानव तस्करी, एसिड अटैक, अवयस्क के साथ लैंगिक उत्पीड़न, कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, साइबर अपराध, पुलिस विरुद्ध शिकायत व महिलाओं से संबंधित अन्य शिकायत रजिस्टर्ड कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती है उक्त शिकायत का 7 दिवस के अंदर पुलिस द्वारा निराकरण करने की जानकारी दिया गया।


Pages