सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
मुंगेली // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज विधानसभा के बजट सत्र में अधिकारी-कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली की घोषणा पर जिला मुख्यालय मुंगेली में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल के शिक्षकों ने खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा है कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली करने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें एक नई सौगात दी है। इससे समाज में उनकी सम्मान में वृद्धि होगी। इसी तरह छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ मुंगेली के अध्यक्ष डाॅ. आई. पी. यादव ने भी पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर मुख्यमंत्री बघेल को हार्दिक धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने कहा है कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर अपने जीवन के महत्वपूर्ण शासकीय सेवा देने के पश्चात पेंशन की सुविधा होने पर रिटायरमेंट लाईफ चिंतामुक्त होगी।