सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
पथरिया- बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सरकार के वार्षिक आय व्यय का लेखा जोखा विधानसभा मे रखकर राज्य निर्माण की विभिन्न नवीन योजनाओं की घोषणा की जिसमे आधारभूत संरचना से लेकर जनकल्याण के अनेक योजनाओं का जिक्र है ।राज्य के बजट पर क्षेत्र के कांग्रेसियों और भाजपाइयों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है ।
राजेन्द्र शुक्ला, सयुक्त महामंत्री प्रदेश कांग्रेस
कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला ने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट में बेरोजगार युवाओं , शासकीय कर्मचारियों ,ग्रामीणों और नगरीय क्षेत्र नागरिकों के आशाओं को पूरा करने वाला बजट दिया है यह बजट न्याय आधारित नवा छत्तीसगढ़ का प्रारूप है ।
कैलाश सिंह ठाकुर मण्डल अध्यक्ष सरगांव - राज्य सरकार ने अपने घोषणा पत्र में बेरोगार युवाओ को भत्ता देने का वादा किया था लेकिन पिछले तीन साल से बेरोजगारों को छला जा रहा है और रोजगार के झूठे आंकड़े जारी किया जा रहा है ।
वशिउल्लाह शेख कैम्पा सदस्य एवम जिला पंचायत सभापति- राज्य सरकार का वार्षिक बजट में कैम्पा मद से क्षतिपूर्ण वनीकरण ,अतिरिक्त वन सुरक्षा ,वन्य प्राणियों के रहवास में सुधार ,के साथ वन्य क्षेत्र में भूजल सरक्षण के लिए हजारों नालों का उपचारित करना राज्य में वन और भूजल सवर्धन के लिए क्रांतिकारी कदम है ।
राजा ठाकुर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष पथरिया- कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने पंचायती राज व्यवथा को मजबूती प्रदान करने के लिए पंचायत जनप्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि करके वर्षों से की जा रही मांग को पूरा किया है साथ ही ग्रामीण विकास के लिए अतिरिक्त मद की व्यवस्था किया गया जिससे ग्रामीण क्षेत्र विकसित होंगे ।
हरिशंकर वर्मा भाजपा मण्डल अध्यक्ष पथरिया - संविदा और अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिये घोषणा होने की उम्मीद थी लेकिन।इस बजट में उनका जिक्र तक नही हुआ है जो लाखों अनियमित कर्मचारियों के साथ सरकार का वादाखिलाफी है इसी तरह ग्राम पंचायतों में विकास कार्य के लिये भाजपा सरकार द्वारा दी जा रही राशि से बहुत ही काम राशि जारी हो रहा है उसमें बढ़ोतरी नही हुई है इससे ग्रामीण क्षेत्रो का विकास बाधित होगा ।
अंबालिका साहू श्रम मण्डल सदस्य छत्तीसगढ़ शासन- राज्य के मुखिया भूपेश बघेल का यह बजट गाँव , गरीब , मजदूर , युवा, को सम्बल देने वाला बजट है इसमें ग्रामीण क्षेत्रो में ही उद्योगिक पार्क , और महिला स्वसहायता समूह को अधिक आर्थिक गतिविधियों में शामिल करने की योजना जैसी घोषणाएं है जो आने वाले दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा ।यह बजट विकास और जनकल्याण के लक्ष्यों को प्राप्त करने वाला बजट है ।
गुना राम निर्मलकर ब्लाक संयोजक सयुक्त कर्मचारी मोर्चा - राज्य सरकार के बजट में पुरानी पेंशन योजना का प्रावधान लाखो कर्मचारियों को।सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने वाला है यह निर्णय ऐतिहासिक है और साहस से भरा है इसके लिए मुख्यमन्त्री जी का सभी कर्मचारियों की ओर से सादर आभार ।