मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की खास रिपोर्ट
*मुंगेली-* जिला पंचायत सँसाधन केन्द्र डी पी आर सी मुंगेली में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना अंतर्गत जिला स्तरीय सक्रिय महिला प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई। प्रशिक्षण के कार्यशाला में प्रमुख रूप से संदीप कश्यप (बीपीएम) श्रीमती धनेश्वरी साहू (पीआरपी) श्रीमती कंचन देवी शोरी (पीआरपी) देवकी भारती (पीआरपी) भुनेश्वरी ध्रुव (पीआरपी) ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सक्रिय कार्यकर्ताओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना योजना का मुख्य उद्देश्य है। सक्रिय महिलाओं को प्रशिक्षण में बताया जा रहा है कि वे महिलाओं के समूह में गांव के जरूरतमंद व इच्छुक महिलाएं जैसे विधवा, परित्यक्ता, विकलांग व दिव्यांग महिलाओं को संगठित करके सहभागी एवं आत्मनिर्भर बनाये। महिला समूह के क्रियाकलापों पर विशेष नजर रखें। शासन के विभिन्न वित्तीय योजनाओं के बारे में जानकारी दें। बैंकों से लोन लेकर आजीविका के साधन तैयार कर महिलाएं आत्मनिर्भर बनें। समूह से जुड़ी महिलाओं को शासन के विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कौशल संबंधी विभिन्न हुनरमंद बनकर शसक्त व आत्मनिर्भर बनने रोजगार के कार्य शुरू करें, ताकि महिलाओं को रोजगार मिले। रोजगार के लिए प्राप्त रुपए से महिलाएं अपना परिवार चला सके और अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सके। बिहान योजना महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने की एक अनूठी पहल है। इस योजना से सक्रिय कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रंगोली,चित्रकलां एवं अन्य प्रकार के गतिविधियों के साथ कौशल विकास उन्नयन का प्रशिक्षण दी गई। जिससे महिलाएं स्वरोजगार प्राप्त कर आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना प्रशिक्षण की जानकारी सक्रिय कार्यकर्ता (सीआरपी) कविता राजपूत ने दी।